पहलगाम हमले पर पूर्व मंत्री बोलीं- प्रधानमंत्री-गृहमंत्री माफी मांगे:सीकर में कहा- पुलवामा कांड में RDX की गाड़ी कहां से आई थी, आज तक पता नहीं चला
पहलगाम हमले पर पूर्व मंत्री बोलीं- प्रधानमंत्री-गृहमंत्री माफी मांगे:सीकर में कहा- पुलवामा कांड में RDX की गाड़ी कहां से आई थी, आज तक पता नहीं चला
सीकर : सीकर में कांग्रेस की पूर्व मंत्री ममता भूपेश ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर तीखा प्रहार किया है। सीकर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा में विफल रहने के लिए दोनों नेताओं को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।
भूपेश ने कहा- पुलवामा कांड में आरडीएक्स की गाड़ी कहां से आई थी, इसका पता आज तक नहीं चला। इतनी सुरक्षा एजेंसियां होने के बावजूद देश का आम आदमी सुरक्षित नहीं है। मोदीजी और अमित शाह को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए स्वीकार करना चाहिए कि वे लोगों की रक्षा करने में विफल रहे हैं।
ममता भूपेश 28 अप्रैल को जयपुर में होने वाली कांग्रेस की ‘संविधान बचाओ रैली’ की तैयारियों के सिलसिले में सीकर आई थीं। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों की बैठक भी ली।

ममता भूपेश ने कहीं ये 3 बड़ी बातें…
- संविधान की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही: ममता भूपेश ने कहा- देश में संविधान की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है और आतंकवाद बढ़ रहा है। केंद्र सरकार और राज्य सरकार पूरी तरह से नाकाम हो गई है। बीजेपी जातिवाद और संविधान को बदलने की बात करती है। जिसके लिए हम पूरे देश के अंदर संविधान बचाओ रैलियां कर रहे हैं। इसके तहत 28 अप्रैल को जयपुर में संविधान बचाओ रैली का आयोजन होगा। जिसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित कांग्रेस के अनेक नेता शामिल होंगे।
- किसी को जबरन जेल में बंद नहीं कर सकते: एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश नागा द्वारा सीएम भजनलाल शर्मा को काले झंडे दिखाने पर बोलते हुए ममता भूपेश ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति किसी कारण से परेशान है, तो वह अपना प्रतिरोध किसी भी रूप में दिखा सकता है। हम भी सरकार में रहे हैं, हमारे भी मुख्यमंत्री थे। इस तरह की घटनाएं उस समय भी होती थीं। लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि आप किसी को गिरफ्तार कर लो।
- प्रजातंत्र में नौजवानों की आवाज दबाना गलत: प्रजातंत्र के अंदर आप इस तरह से किसी को जबरन जेल में बंद नहीं कर सकते। अगर कोई नौजवान अपनी बेरोजगारी की बात उठा रहा है तो वह गलत नहीं है। जिला अध्यक्ष ने कोई गलत काम नहीं किया। लेकिन जो पुलिस ने किया वह दुर्भाग्यपूर्ण है। इसके लिए कांग्रेस को डीजी स्तर तक बात करनी पड़ी। इसके बाद पुलिस ने माना कि यह गलत हुआ है। बाद में पुलिस ने ओमप्रकाश नागा को छोड़ दिया।
काले झंडे दिखाने पर प्रताड़ित किया, लेकिन विरोध जारी रहेगा
एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश नागा ने मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने के पीछे की वजह बताते हुए कहा कि उनकी मांगें नीमकाथाना जिला व सीकर संभाग बहाल करने और छात्र संघ चुनाव बहाल करने से जुड़ी थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस विरोध प्रदर्शन के बाद उन्हें और उनके परिजनों को पुलिस प्रशासन द्वारा प्रताड़ित किया गया।
नागा ने कहा कि प्रशासन ने न केवल उन्हें, बल्कि उनके साथियों और उनके परिवारों को भी परेशान किया। उनका कहना था कि यह सब इसलिए किया गया ताकि भविष्य में कोई काले झंडे दिखाने की हिम्मत न करे। उन्होंने इस व्यवहार की तुलना अंग्रेजी हुकूमत से करते हुए कहा कि सरकार को यह विरोध हजम नहीं हुआ। हालांकि, नागा ने कांग्रेस पार्टी और प्रदेश अध्यक्ष का आभार जताया, जिन्होंने उनके लिए लड़ाई लड़ी। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस तरह की कार्रवाई से वे डरने वाले नहीं हैं और अपना विरोध जारी रखेंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2033217


