चूरू में अफीम तस्करी का आरोपी गिरफ्तार:8 महीने से चल रहा था फरार, पीछा कर किया अरेस्ट
चूरू में अफीम तस्करी का आरोपी गिरफ्तार:8 महीने से चल रहा था फरार, पीछा कर किया अरेस्ट

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : चूरू में सदर पुलिस ने अफीम तस्करी के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मनोज सिंह राजपूत (23) को अग्रसेन नगर रेलवे फाटक के पास से पकड़ा गया।
सदर थानाधिकारी बलवंत सिंह ने बताया कि साहवा थाने में आठ महीने पहले अफीम तस्करी का मामला दर्ज हुआ था। इस मामले में भामासी निवासी मनोज सिंह वांटेड था।
एसपी जय यादव के निर्देश पर जिले में चल रहे ऑपरेशन फ्लश आउट के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने आरोपी का पीछा कर उसे गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में एसएचओ बलवंत सिंह के साथ हेड कॉन्स्टेबल राकेश कुमार, कॉन्स्टेबल सरजीत, नवीन और धर्मेंद्र की टीम शामिल थी।