सैन जयंती महोत्सव में क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांच:रूद्र इलेवन और रक्षक इलेवन के बीच आज फाइनल, कल निकलेगी शोभायात्रा
सैन जयंती महोत्सव में क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांच:रूद्र इलेवन और रक्षक इलेवन के बीच आज फाइनल, कल निकलेगी शोभायात्रा
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : चूरू में चार दिवसीय सैन जयंती महोत्सव की शुरुआत क्रिकेट टूर्नामेंट से हुई। सेठाणी जोहड़ में आयोजित पहले मैच में रूद्र इलेवन ने गढ़ इलेवन को हराया। दूसरे रोमांचक मुकाबले में रक्षक इलेवन ने भाटी इलेवन को 16 रनों से मात दी। मुख्य अतिथि गोपाल कालोया ने खिलाड़ियों से खेल भावना बनाए रखने का आग्रह किया। उन्होंने युवाओं को शिक्षा और खेल दोनों में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। साथ ही नशाखोरी से दूर रहने की अपील की।
चूरू सैन सेवा समिति के अध्यक्ष राजेश रक्षक ने बताया कि महोत्सव में विभिन्न आयोजन होंगे। 22-23 अप्रैल को क्रिकेट प्रतियोगिता, 24 अप्रैल को मेहंदी और चित्रकला प्रतियोगिता होगी। इसी दिन महिला कीर्तन और रात्रि जागरण भी होगा। 25 अप्रैल को सैन जयंती पर मंदिर प्रांगण में विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। समाज की अन्य प्रतिभाओं का भी सम्मान किया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2045452

