[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं में बीहड़ में पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का संदेश:विश्व पृथ्वी दिवस पर हुआ प्रोग्राम, प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने की अपील की


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं में बीहड़ में पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का संदेश:विश्व पृथ्वी दिवस पर हुआ प्रोग्राम, प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने की अपील की

झुंझुनूं में बीहड़ में पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का संदेश:विश्व पृथ्वी दिवस पर हुआ प्रोग्राम, प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने की अपील की

झुंझुनूं : विश्व पृथ्वी दिवस पर झुंझुनूं में हुआ विशेष आयोजन, बच्चों और अधिकारियों ने मिलकर दिया झुंझुनूं के बीहड़ क्षेत्र में वन विभाग और स्काउट-गाइड के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह प्रोग्राम पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया।

हरियाली बढ़ाने की पहल

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला वन अधिकारी (DFO) उदाराम सियोल थे। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है और इसके लिए समाज के हर वर्ग को आगे आना होगा। उन्होंने यह भी बताया कि झुंझुनूं बीहड़ कंजर्वेशन क्षेत्र में पौधरोपण किया गया है, ताकि हरियाली बढ़े और प्राकृतिक संतुलन बना रहे।

पक्षियों के लिए परिंडे बांधे

वन विभाग के रेंजर विजय फगेड़िया ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के दौरान न केवल पौधारोपण किया गया, बल्कि पक्षियों के लिए परिंडे भी लगाए गए हैं। उन्होंने आमजन से अपील की कि गर्मी के मौसम में पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करें और पेड़-पौधों की देखभाल करें। इस अवसर पर डीएफओ उदाराम सियोल, स्काउट सीईओ महेश कलावत और रेंजर विजय फगेड़िया मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22