[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रींगस में रोटरी क्लब का नि:शुल्क चिकित्सा शिविर:67 नेत्र रोगियों को जयपुर भेजा, मुफ्त में होगा ऑपरेशन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

रींगस में रोटरी क्लब का नि:शुल्क चिकित्सा शिविर:67 नेत्र रोगियों को जयपुर भेजा, मुफ्त में होगा ऑपरेशन

रींगस में रोटरी क्लब का नि:शुल्क चिकित्सा शिविर:67 नेत्र रोगियों को जयपुर भेजा, मुफ्त में होगा ऑपरेशन

रींगस : रींगस में रोटरी क्लब द्वारा आयोजित 106वें नि:शुल्क मासिक चिकित्सा शिविर में 67 नेत्र रोगियों को ऑपरेशन के लिए सोमवार को जयपुर भेजा गया है। इन मरीजों का ऑपरेशन पूरी तरह नि:शुल्क किया जाएगा। रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष निर्मल गुप्ता ने बताया कि मोतियाबिंद, काला पानी और नासूर जैसी जटिल आंखों की बीमारियों से पीड़ित मरीजों का चयन किया गया है। क्लब की ओर से मरीजों और उनके परिजनों के लिए रहने, खाने और विश्राम की मुफ्त व्यवस्था की गई है। ऑपरेशन के बाद सभी मरीजों को रींगस वापस छोड़ा जाएगा।

शिविर में कुल 164 मरीजों की जांच की गई। डॉ. अजय सक्सैना ने होम्योपैथिक चिकित्सा की। डॉ. विनोद कुमार गुप्ता ने शिशु और बाल रोगियों की जांच की। डॉ. भंवर सिंह ताखर ने फिजियोथैरेपी सेवाएं दीं। वैद्य पीएस राजपूत और शंकरा आई हॉस्पिटल जयपुर की डॉ. नेहा और उनकी टीम ने नेत्र रोग विशेषज्ञ के रूप में सेवाएं दीं। शिविर का शुभारंभ रोटरी क्लब अध्यक्ष रघुनाथ जाट, सचिव डॉ. विनोद कुमार गुप्ता समेत अन्य पदाधिकारियों ने गणेश जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin