[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नलों में पानी नहीं, फिर भी बिल भरने का दबाव:श्रीमाधोपुर के वार्ड 32 की महिलाओं ने एईएन को सौंपा ज्ञापन, बिल माफी की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

नलों में पानी नहीं, फिर भी बिल भरने का दबाव:श्रीमाधोपुर के वार्ड 32 की महिलाओं ने एईएन को सौंपा ज्ञापन, बिल माफी की मांग

नलों में पानी नहीं, फिर भी बिल भरने का दबाव:श्रीमाधोपुर के वार्ड 32 की महिलाओं ने एईएन को सौंपा ज्ञापन, बिल माफी की मांग

श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर के वार्ड 32 कचियागढ़ की महिलाओं ने सोमवार को जलदाय विभाग में एईएन को ज्ञापन सौंपा। महिलाओं ने पेयजल आपूर्ति न होने और बकाया बिल माफी की मांग की है। अखिल भारतीय जलवादी महिला समिति श्रीमाधोपुर के बैनर तले महिलाएं जलदाय विभाग पहुंचीं। उन्होंने एईएन कविता बोचल्या को अपनी समस्या बताई। महिलाओं का आरोप है कि पिछले 13 वर्षों से उनके वार्ड में पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। विभाग बिल भुगतान के लिए दबाव बना रहा है।

वार्डवासियों ने कहा कि नलों में पानी नहीं आने के कारण उन्होंने बिल नहीं भरे। उन्होंने कचियागढ़ ट्यूबवैल से नियमित पानी सप्लाई की मांग की। एईएन कविता बोचल्या ने इन आरोपों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि शहर में हर पांच दिन में एक बार पानी सप्लाई होती है। सीवरेज कार्य के कारण राइजिंग लाइन टूटने से कचियागढ़ में सप्लाई बाधित हुई है। मरम्मत का काम चल रहा है। जल्द ही सप्लाई सुचारू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि 13 साल से पानी न आने की बात गलत है और उपभोक्ताओं को बकाया बिल भरना होगा। ज्ञापन देने वालों में जुम्मी बानो, शांति देवी, अल्लाहबंदी, संतोष देवी, रामेश्वरी, सीता देवी और इकबाल शामिल थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin