[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना जिला बचाओ समिति की बैठक:सीएम के सीकर दौरे से पहले जिला-संभाग बहाली की मांग की, विरोध की चेतावनी दी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना जिला बचाओ समिति की बैठक:सीएम के सीकर दौरे से पहले जिला-संभाग बहाली की मांग की, विरोध की चेतावनी दी

नीमकाथाना जिला बचाओ समिति की बैठक:सीएम के सीकर दौरे से पहले जिला-संभाग बहाली की मांग की, विरोध की चेतावनी दी

नीमकाथाना : नीमकाथाना जिला बचाओ संघर्ष समिति ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित सीकर दौरे से पहले बड़ी चेतावनी दी है। समिति ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अगर सीएम के आगमन से पूर्व नीमकाथाना जिला और सीकर संभाग को बहाल नहीं किया गया तो वे पुरजोर विरोध करेंगे। संघर्ष समिति के पदाधिकारी प्रवीण जाखड़ ने बताया कि वे पिछले चार महीनों से गांधीवादी तरीके से आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर मुख्यमंत्री संभाग में प्रवेश से पहले जिला और संभाग बहाली की घोषणा नहीं करते हैं, तो इसका खामियाजा प्रशासन को भुगतना पड़ेगा।

जिला बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष बसंत यादव ने कहा कि 28 दिसंबर को नीमकाथाना जिला और सीकर संभाग को समाप्त कर दिया गया था। तब से समिति क्रमिक अनशन, धरना और विरोध प्रदर्शन कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार का कोई प्रतिनिधि धरने पर नहीं पहुंचा और न ही उनकी मांगों पर ध्यान दिया गया। यादव ने बताया कि पूर्व में गहलोत सरकार ने लंबे समय से चली आ रही जिला और संभाग की मांग को पूरा किया था। लेकिन भाजपा सरकार के आते ही इन्हें समाप्त कर जनता के साथ कुठाराघात किया गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में भूपेंद्र सिंह और राजपाल डोई भी मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22