[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ईंट भट्ठे पर मजदूर उपलब्ध कराने के नाम पर 4.76 लाख की ठगी, दूसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

ईंट भट्ठे पर मजदूर उपलब्ध कराने के नाम पर 4.76 लाख की ठगी, दूसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

ईंट भट्ठे पर मजदूर उपलब्ध कराने के नाम पर 4.76 लाख की ठगी, दूसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

पचेरी कलां : थाना पचेरी कलां पुलिस ने एक ठगी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। मामला एक ईंट भट्ठा मालिक से मजदूर उपलब्ध करवाने के नाम पर 4,76,000 रुपये की ठगी का है। 3 जनवरी 2025 को बस्तीराम पुत्र रामेश्वर, उम्र 38 वर्ष, निवासी जागुवास, तहसील बहरोड़, जिला कोटपूतली-बहरोड़ (हाल निवासी अरावली ब्रिक्स कंपनी, ढाणी भालोठ, तहसील पचेरी कलां) ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उसके ईंट भट्टे पर सुरेश और राजेन्द्र नामक व्यक्ति मजदूर उपलब्ध करवाने के लिए आए। मजदूर दिलाने के नाम पर दोनों ने धोखे से 4 लाख 76 हजार रुपये ऐंठ लिए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई की और अनुसंधान शुरू किया। जांच में आरोप सही पाए जाने पर पुलिस टीम ने पहले राजेन्द्र कुमार पुत्र मूलचन्द, जाति बलाई, उम्र 30 वर्ष, निवासी बर्सिंगपुरा, तहसील खण्डेला, जिला सीकर को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा था। राजेन्द्र की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सुरेश की तलाश शुरू की। एक विशेष टीम गठित कर आरोपी सुरेश पुत्र मूलचन्द, जाति बलाई, उम्र 35 वर्ष, निवासी बर्सिंगपुरा, तहसील खण्डेला, जिला सीकर को दस्तयाब किया गया। पूछताछ के बाद उसे भी मामले में गिरफ्तार किया गया। फिलहाल आरोपी सुरेश से पूछताछ जारी है। पुलिस दोनों आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है और यह भी जांच कर रही है कि कहीं उन्होंने अन्य स्थानों पर भी ऐसी वारदातों को अंजाम तो नहीं दिया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin