[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ड्रॉप रोबॉल प्रतियोगिता मैं श्रीजेजेटी यूनिवर्सिटी ने जीता गोल्ड मेडल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ड्रॉप रोबॉल प्रतियोगिता मैं श्रीजेजेटी यूनिवर्सिटी ने जीता गोल्ड मेडल

भोपाल एलएनसीटी यूनिवर्सिटी कैंपस में हुई प्रतियोगिता

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : श्री जगदीश प्रसाद झाबरमल टीबड़े वाला विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने। ड्रॉप रोबॉल प्रतियोगिता में एक और कीर्तिमान हासिल किया है लगातार प्रत्येक प्रतियोगिता में चैंपियन रहने वाली जेजेटी यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने इस बार भोपाल ऑल इंडिया रोबॉल प्रतियोगिता मैं भी अपना हुनर दिखाते हुए मिक्स डबल्स मुकाबले में गोल्ड मेडल जीता है। वही सिंगल वर्ग प्रतियोगिता में मनीष ने गोल्ड मेडल हासिल किया।

जानकारी देते हुए टीम कोच डॉ.मोनूं एवं टीम मैनेजर संगीता कुमारी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 36 यूनिवर्सिटी के कुल 400 महिला पुरुष खिलाड़ियों ने भाग लिया जिसमें जेजेटी के खिलाड़ियों ने दो गोल्ड एक सिल्वर जीत तथा ऑल इंडिया प्रतियोगिता में जेजेटी ने प्रथम रनर अप ट्रॉफी पर भी अपना कब्जा जमाया। इस प्रतियोगिता में जेजेटी के वाइस चांसलर डा. देवेंद्र सिंह ढुल भारत सरकार के खेल संघ द्वारा आब्जर्वर के रूप में शामिल हुए। और जीत के बाद सभी खिलाड़ियों को बधाई प्रेषित की। इस उपलब्धि के लिए मुंबई से चेयरपर्सन डॉ विनोद टिबड़ेवाला, डायरेक्टर विशाल टिबड़ेवाला और डायरेक्टर उमा टिबड़ेवाला ने टीम को बधाई प्रेषित की है।

इस मौके पर निदेशक संपदा इंजी बालकृष्ण टिबड़ेवाला, रजिस्ट्रार डॉ अजीत कुमार, डॉ अमन गुप्ता, डॉ मधु गुप्ता, डॉ महेश सिंह, डॉ रामदर्शन फोगाट, डॉ अंजू सिह, डॉ रामदर्शन फोगाट, पीआरओ डॉ रामनिवास सोनी, डॉ इकराम कुरैशी, डॉ सुरेंद्र कुमार, कपिल जानू, विक्रम कुमार एवं अन्य सभी स्टाफ ने विजेताओं को शुभकामनाएं प्रेषित की है इस प्रतियोगिता में एलएनसीटी विश्वविद्यालय की ओर से डायरेक्टर ईश्वर सिंह आर्य टेक्निकल डायरेक्टर मृत्युंजय शर्मा एवं ईश्वर पंधाल सहित महेश सोधिया भी उपस्थित रहे

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22