[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डॉ भीमराव अंबेडकर शोषितों एवं पीड़ितों के कल्याण के लिए जीवन पर्यन्त समर्पित रहे: विधायक श्रवण कुमार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसूरजगढ़

डॉ भीमराव अंबेडकर शोषितों एवं पीड़ितों के कल्याण के लिए जीवन पर्यन्त समर्पित रहे: विधायक श्रवण कुमार

भाता रत्न डॉ. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 134 वी. जयंती के अवसर पर अपने निज निवास पर लोकप्रिय विधायक श्रवण कुमार ने डॉ.भीमराव अंबेडकर की दी श्रद्धांजलि

सूरजगढ़ : डॉ भीमराव अंबेडकर शोषितों एवं पीड़ितों के कल्याण के लिए जीवन पर्यन्त समर्पित रहे हैं। बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर का जीवन संघर्षों से परिपूर्ण रहा है। शिक्षित बनो, संघर्ष करो और संगठित रहो यह विचार डॉ.अंबेडकर की देन है। अपने निज निवास पर बाबासाहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर की 134 वीं जयंती के उपलक्ष पर डॉ भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित कर सूरजगढ़ के लोकप्रिय विधायक श्रवण कुमार ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि भारत रत्न डॉ .बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन से हर एक व्यक्ति को प्रेरणा लेनी चाहिए। शिक्षा के प्रति लोगों में जागृति की महती आवश्यकता है। शिक्षा अधिकार की जननी है। बच्चों को अच्छी शिक्षा देना आज की जरूरत है। भारत देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए संघर्ष की भी आवश्यकता है। लोकप्रिय विधायक श्रवण कुमार ने कहा कि डॉ.अंबेडकर ने हर वर्ग के लिए कार्य किया है। उनके प्रेरणादाई जीवन से शिक्षा लेकर डॉ अंबेडकर के मिशन को आगे बढ़ाने के लिए हर भारतीय को प्रयास करने चाहिए। शांति एवं भाईचारे के साथ देश को एकता के सूत्र में पिरोते होते हुए हमें आगे प्रगतिशील रहने की आवश्यकता है। इस अवसर पर सूरजगढ़ शहर कांग्रेस अध्यक्ष रामसिंह चेतीवाल, लोटीया ग्राम पंचायत के सरपंच महावीर प्रसाद सिंघल, शहर कांग्रेस महासचिव रफीक खान, नरेश मनोहरपुरा, रोहिताश शर्मा,रंगलाल मिस्त्री,सज्जन प्रजापत सहित कई गणन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet