[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती पर ‌ रैली में अलग-अलग झांकियां संविधान को दर्शाती हुई नजर आई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती पर ‌ रैली में अलग-अलग झांकियां संविधान को दर्शाती हुई नजर आई

भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती पर ‌ रैली में अलग-अलग झांकियां संविधान को दर्शाती हुई नजर आई

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर ‌ भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती पर जगह-जगह कई कार्यक्रम हुए और शहर के मुख्य मार्ग से होती हुई रैली निकल गई।कालेरा बास स्थित अंबेडकर भवन में संविधान निर्माता ‘भारत रत्न’ बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती समारोह में ‌ पूर्व प्रतिपक्ष नेता राजेंद्र सिंह राठौड़,चूरू विधायक हरलाल सहारण , चूरू भाजपा लोकसभा प्रत्याशी पद्म भूषण देवेंद्र झाझडिया,‌ जिला अध्यक्ष बसंत शर्मा,सीताराम लुगरिया ,सहित विभिन्न जनप्रतिनिधिगण, कार्यकर्ताओं एवं आमजन ‌ रैली में शामिल हुए और कहा बाबा साहेब का संपूर्ण जीवन समाज के अंतिम व्यक्ति को न्याय दिलाने के संकल्प का प्रतीक है। उनकी सोच आज भी हमारे विचारों का मार्गदर्शन करती है। रैली गढ़ चौराहे से होती हुई सफेद घंटाघर सुभाष चौक डॉक्टर मुमताज अस्पताल के आगे से ‌ होती हुई समाजसेवी हारून गोरी ‌ की ओर से बड़े उत्साह के साथ रैली का स्वागत किया फूल मालाओ से व ‌ शीतल जल पिलाकर सांप्रदायिक ‌ सौहार्द को बरकरार रखते हुए सभी का अभिनंदन किया। ‌

इस मौके पर ‌ सोहेल डीके, एडवोकेट इकबाल हुसैन,‌ सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद अली पठान, जाकिर गोरी,अलादीन खान, साबिर चौहान, असलम राजगढ़िया,‌ हारून रशीद लुहार,आदिल गोरी, साजिद गोरी, आदि। इसी क्रम में नई सड़क पर जिला कांग्रेस की तरफ से जिला मुख्यालय पर निकली संविधान निर्माता डॉ भीम राव अम्बेडकर साहब के जन्मदिन पर निकली विशाल रैली का जगह जगह भव्य स्वागत पुष्प वर्षा कर किया‌ जिसमें पूर्व सभापति गोविंद महनसरिया सरिया एवं ‌ यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आसिफ खान, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष रफ़ीक मनडेलीया टीम ने नई सड़क पर कॉम काजियान सदर संजय भाटी ने फूलों की वर्षा कर व जल, जूस पीलाकर स्वागत किया । इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष असलम खोखर, वरिष्ठ नेता मोहम्मद हुसैन निर्वाण, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष जमील चौहान, दिलावर खान, यायाह खान, पार्षद, शाहरुख खान, खालीद कुरैशी, अजीज खान, समीउल्लाह गोरी, नुमान सैय्यद, बाबू मंत्री, फारूक चौहान, आरिफ़ रिसालदार, जाकिर झरियावाला, विजय सारस्वत, सोनू खान, आदि ने किया । स्टेशन रोड कुंभाराम आर्य स्थल के पास पार्षद विमल शर्मा, नारायण बालान, सूर्य प्रकाश, अली मोहम्मद भाटी, युगेश गॉड, पार्षद अनीश खान, आदि ने भी रैली का स्वागत जूस पीलाकर किया। खेमका पेट्रोल पंप के पास कायमखानी महासभा व कामखानी छात्रावास के प्रतिनिधियों ने पुष्प वर्षा कर व शीतल जल पिलाकर रैली का अभिनंदन किया जिसमें मुंशी खान चांद खानी,जब्बार खान अल्फखानी,जाकिर खान के के, जावेद खान एडवोकेट, अकरम खान अलफखानी,‌ नवाब खान दौलत खानी आदि। मौजूद रहे ‌ शहर के मुख्य मार्ग से होती हुई रैली शांतिपूर्ण ढंग से ‌ सफल रही प्रशासन का भी ‌ भरपूर सहयोग रहा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet