[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रोडवेज बस और ट्रक की टक्कर:जयपुर-खाटूश्यामजी रूट पर हुआ हादसा, नागपुर से आए दो श्रद्धालु घायल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

रोडवेज बस और ट्रक की टक्कर:जयपुर-खाटूश्यामजी रूट पर हुआ हादसा, नागपुर से आए दो श्रद्धालु घायल

रोडवेज बस और ट्रक की टक्कर:जयपुर-खाटूश्यामजी रूट पर हुआ हादसा, नागपुर से आए दो श्रद्धालु घायल

रींगस : राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर ममता होटल के पास शुक्रवार शाम को एक बड़ा हादसा हुआ। जयपुर डिपो की रोडवेज बस की ग्रेनाइट से भरे मिनी ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में बस की केबिन में बैठे दो यात्री घायल हो गए। घायल यात्रियों की पहचान सपना और शुभम के रूप में हुई है। दोनों नागपुर से बाबा श्याम के दर्शन के लिए आए थे। वे जयपुर से खाटूश्यामजी जाने वाली बस में सवार थे। दुर्घटना उस समय हुई जब बस ओवरटेक कर रही थी।

टक्कर में बस की केबिन क्षतिग्रस्त हो गई। घायलों को तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त वाहनों को थाना परिसर में खड़ा करवाया। यातायात व्यवस्था को सुचारू किया गया। पुलिस के अनुसार अभी तक किसी भी पक्ष ने थाने में मामला दर्ज नहीं कराया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin