[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर खेतड़ी में विशेष कार्यक्रम:पालिका चेयरमैन ने कहा- महिलाओं की शिक्षा से परिवार और समाज आगे बढ़ता है


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर खेतड़ी में विशेष कार्यक्रम:पालिका चेयरमैन ने कहा- महिलाओं की शिक्षा से परिवार और समाज आगे बढ़ता है

महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर खेतड़ी में विशेष कार्यक्रम:पालिका चेयरमैन ने कहा- महिलाओं की शिक्षा से परिवार और समाज आगे बढ़ता है

खेतड़ी : खेतड़ी के नगरपालिका सामुदायिक भवन में सैनी समाज ने महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती मनाई। कार्यक्रम में पालिका चेयरमैन गीता सैनी मुख्य अतिथि रही। जिलाध्यक्ष राजेश सैनी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। अतिथियों ने सर्वप्रथम महात्मा ज्योतिबा फूले की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। चेयरमैन गीता सैनी ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फूले और सावित्रीबाई फुले ने समाज को शिक्षित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। सावित्रीबाई को देश की पहली महिला शिक्षिका होने का गौरव प्राप्त हुआ।

गीता सैनी ने बताया कि महात्मा फुले का बचपन कठिनाइयों में बीता। उन्होंने इससे प्रेरणा लेकर पहले खुद शिक्षा प्राप्त की और फिर समाज को शिक्षित करने का बीड़ा उठाया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा ही सफलता की कुंजी है। चेयरमैन ने महिला शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षित महिलाएं पूरे परिवार को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं। उन्होंने महिलाओं से सरकार द्वारा दिए गए अधिकारों के प्रति जागरूक होने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में पार्षद लीलाधर सैनी, राहुल सैनी, गोकुलचंद सैनी, विमल कुमार, सीमा सैनी, डॉ महेंद्र सैनी, सरपंच रमेश सैनी, नरेंद्र सैनी, रामवतार, शिवकुमार, अशोक कुमार, सुरेश सैनी, बजरंग लाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin