नीमकाथाना में शहीद गोकुलचंद यादव की 9वीं पुण्यतिथि:13 अप्रैल को होगा मेले का आयोजन, तिरंगा रैली से होगी शुरूआत
नीमकाथाना में शहीद गोकुलचंद यादव की 9वीं पुण्यतिथि:13 अप्रैल को होगा मेले का आयोजन, तिरंगा रैली से होगी शुरूआत
नीमकाथाना : नीमकाथाना में शहीद गोकुलचंद यादव की 9वीं पुण्यतिथि पर 13 अप्रैल को विशेष मेले का आयोजन किया जाएगा। शहीद सेवा समिति की बैठक में इस मेले की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह सवा 7 बजे तिरंगा रैली से होगी। इसके बाद सुबह 9 बजे शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। सुबह 10 बजे से कुश्ती दंगल का आयोजन होगा। इस दंगल में अंतिम कुश्ती का इनाम 21 हजार रुपए रखा गया है।
समिति ने सभी पहलवानों के लिए आधार कार्ड लाना अनिवार्य किया है। बैठक में समिति के सदस्यों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं। सरजीत यादव ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सभी व्यवस्थाओं का विवरण प्रस्तुत किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2045312

