[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

BJP नेता ज्ञानदेव आहूजा के आवास पर कालिख पोती:टीकाराम जूली पर कमेंट के बाद गुस्सा, बोले- दलितों से इतनी नफरत क्यों है, माफी मांगें


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

BJP नेता ज्ञानदेव आहूजा के आवास पर कालिख पोती:टीकाराम जूली पर कमेंट के बाद गुस्सा, बोले- दलितों से इतनी नफरत क्यों है, माफी मांगें

ज्ञान देव आहूजा के घर पर पोती कालिख:आजद विद्रोही संस्थापक संवैधानिक विचार मंच ने पोती कालिख,मांगी मांगे नहीं तो होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन

जयपुर : बीजेपी के सीनियर लीडर ज्ञान देव आहूजा की ओर से नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली पर की गई टिप्पणी के बाद उनके खिलाफ विरोध थम नहीं रहा है। कई सामाजिक संगठन आहूजा का विरोध कर रहे हैं। सोमवार देर रात जयपुर में मानसरोवर स्थित आहूजा के आवास के बाहर लगे नेम प्लेट पर कालिख पोत दी गई।

आजाद विद्रोही संस्था के फाउंडर और संवैधानिक विचार मंच राजस्थान के गीगराज जोड़ली कुछ समर्थकों के साथ काला रंग लेकर आहूजा के आवास पहुंचे। उन्होंने घर के बाहर लगी मेन प्लेट पर कालिख पोती। आहूजा के खिलाफ उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।

गीगराज ने कहा- आहूजा को पूरे समाज से मांफी मांगनी होगी। नहीं तो पूरा राजस्थान एक मंच पर आकर विरोध प्रदर्शन करेगा। समाज आहूजा का घर से निकलना दूभर कर देगा।

सबसे पहले जानिए… आखिर विवाद क्या है?

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली 6 अप्रैल को अपना घर शालीमार (अलवर) में रामलला मंदिर गए थे। अगले दिन 7 अप्रैल को रामगढ़ (अलवर) के पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा रामलला मंदिर पहुंचे और गंगाजल का छिड़काव किया। उन्होंने कहा था- रामनवमी के दिन रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान कांग्रेसियों को भी बुलाया गया, जिससे मंदिर अपवित्र हो गया। मैंने गंगाजल छिड़ककर पवित्र किया है। टीकाराम जूली हिंदू विरोधी हैं। वो करणी माता मंदिर गए और श्रीराम मंदिर भी गए। अब उनके जाने के बाद मैं जाऊंगा और इनके जो अपवित्र पैर पड़ेंगे वहां, हाथ लगेंगे मूर्तियों को, वहां गंगाजल छिड़कर कर भगवन श्री राम का पूजन करूंगा।

ज्ञानदेव आहूजा का मानसरोवर स्थित आवास। जिसके मेन गेट पर लगी नेम प्लेट पर काला रंग पोत दिया गया।
ज्ञानदेव आहूजा का मानसरोवर स्थित आवास। जिसके मेन गेट पर लगी नेम प्लेट पर काला रंग पोत दिया गया।

कांग्रेस आज करेगी विरोध प्रदर्शन, भाजपा ने किया किनारा

कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भी आहूजा के बयान को लेकर काफी नाराजगी है। कांग्रेस आज पूरे प्रदेश में विरोध-प्रदर्शन करेगी। भाजपा ने आहूजा को लेकर किनारा कर लिया है। उधर, जयपुर में सोमवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा था कि हमारी इस बयान में कोई सहमति नहीं है। उन्होंने किस प्रसंग में क्यों यह बयान दे दिया, समझ में नहीं आया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin