[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं : 19वीं जिला स्तरीय राजस्व खेलकूद प्रतियोगिता का समापन,नवलगढ़ ब्लॉक की टीम रही विजेता,मलसीसर की नीरज भालोठिया रही बेस्ट खिलाड़ी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं : 19वीं जिला स्तरीय राजस्व खेलकूद प्रतियोगिता का समापन,नवलगढ़ ब्लॉक की टीम रही विजेता,मलसीसर की नीरज भालोठिया रही बेस्ट खिलाड़ी

19वीं जिला स्तरीय राजस्व खेलकूद प्रतियोगिता का समापन,नवलगढ़ ब्लॉक की टीम रही विजेता,मलसीसर की नीरज भालोठिया रही बेस्ट खिलाड़ी

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल

झुंझुनूं : जिला मुख्यालय के स्वर्ण जयंती स्टेडियम में चल रही 19वीं जिला स्तरीय राजस्व खेलकूद प्रतियोगिता का रविवार को समारोहपूर्वक समापन हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा थे, वहीं अध्यक्षता जिला कलक्टर लक्ष्मण सिंह कुड़ी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में एसीबी के एएसपी ईस्माईल खान, अल्ट्राटेक सीमेंट नवलगढ़ के निलाभ सक्सेना, रवि दुशाद, श्री सीमेंट नवलगढ़ से विश्वनाथ मिश्रा, प्रवीण खण्डेलवाल, श्री राणी सती से हरीश चन्द्र रोहिला, हैल्पिंग हैण्ड ग्रुप के इब्राहिम तहसीन उपस्थित रहे।

जिला कलक्टर ने कहा कि प्रतियोगिता का जिस तरह शानदार आगाज हुआ उसी के अनुरूप आज इसका समापन हुआ है। उन्होंने ऎसे सफल आयोजन के लिए खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने खिलाडियों से कहा कि इसी प्रकार खेल की भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेना एक अच्छे खिलाड़ी की पहचान होती है। उन्होंने प्रतियोगिता की विजेता रही नवलगढ़ की टीम को बधाई दी तथा मलसीसर उपखण्ड की महिला खिलाड़ी नीरज भालोठिया को प्रतियोगिता में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने की बधाई देते हुए उन्होंने अगले टूर्नामेंट मलसीसर में करवाने की घोषणा की और वहां के पुरूष खिलाड़ियों को भी बेहतर प्रदर्शन करने की बात कही।

पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने कहा कि ऎसे खुबसूरत आयोजन के लिए जिला प्रशासन बधाई का पात्र है। प्रतियोगिता में हार-जीत मायने नहीं रखती, केवल खेल भावना पवित्र होनी चाहिए, जो इस प्रतियोगिता में साफ दिखाई दी। उन्होंने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिता में शारीरिक स्वास्थ्य का भी लाभ मिलता है। ऎसे आयोजन भविष्य में भी हो वे ऎसी अपेक्षा करते है। अतिरिक्त जिला कलक्टर जगदीश प्रसाद गौड़ ने कहा कि उन्हें खुशी है कि तीन दिवस की यह जिला स्तरीय प्रतियोगिता बेहद शानदार तरीके से सम्पन्न हुई। उन्होंने बताया कि कई वर्ष बाद इस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ है। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि यहां से सिर्फ खेल भावना को साथ लेकर जाए, हार-जीत केवल प्रतियोगिता तक ही सीमित रहती है।

प्रतियोगिता के परिणाम
इस बार की प्रतियोगिता में नवलगढ़ की टीम ने जनरल चौंपियनशिप जीती, वही मलसीसर उपखंड की नीरज भालोठिया ने बेस्ट एथलेटिक्स का खिताब अपने नाम किया ।

कबड्डी में नवलगढ़ प्रथम स्थान व मंडावा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वॉलीबाल (स्मैशिंग) में नवलगढ़ प्रथम स्थान व खेतड़ी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वॉलीबाल (शूटिंग) में कलेक्ट्रेट ने प्रथम स्थान एवं खेतड़ी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बास्केटबाल प्रतियोगिता में झुंझुनू प्रथम स्थान एवं सूरजगढ़ द्वितीय स्थान पर रहा। फुटबाल में नवलगढ़ प्रथम स्थान चिड़ावा दूसरे स्थान पर रहा। रस्साकशी (पुरुष) में नवलगढ़ प्रथम स्थान व सूरजगढ़ द्वितीय स्थान पर रहा रस्साकशी (महिला) में नवलगढ़ प्रथम स्थान व उदयपुरवाटी द्वितीय स्थान पर रहे।

बैडमिंटन पुरूष (सिंगल्स) में जयसिंह (खेतड़ी) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया वही नंदू सिंह (नवलगढ़) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन पुरूष (डबल्स) में अनिल व नंदू सिंह (नवलगढ़) प्रथम स्थान पर रहे वहीं जयसिंह व संजय (खेतड़ी) दूसरे स्थान पर रहे। बैडमिंटन महिला (सिंगल्स) में ममता कुमावत (नवलगढ़) प्रथम स्थान पर रही वहीं सुनीता (चिड़ावा) द्वितीय स्थान पर रही। बैडमिंटन महिला (डबल्स) में ममता कुमावत व बसंती बेनीवाल (नवलगढ़) प्रथम स्थान पर रही वहीं रिचा व रिंकू (खेतड़ी) दूसरे स्थान पर रही। टेबल टेनिस पुरुष वर्ग में सुरेंद्र (सूरजगढ़) प्रथम स्थान पर एवं नवीन (कलेक्ट्रेट) द्वितीय स्थान पर रहे। वहीं टेबल टेनिस महिला वर्ग में नीरज भालोठिया (मलसीसर) प्रथम स्थान तथा अनीता (झुंझुनू) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पैरा टेबल टेनिस में सुरेश कुमार (कलेक्ट्रेट) ने प्रथम स्थान एवं महेश कुमार (बुहाना) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

कैरम (पुरुष) में मुकेश सिहाग (बुहाना) प्रथम स्थान पर रहे एवं सुरेंद्र (मलसीसर) द्वितीय स्थान पर रहे । कैरम (महिला) में सजना (नवलगढ़) प्रथम स्थान पर एवं पूनम (खेतड़ी) द्वितीय दूसरे स्थान पर रही। शतरंज पुरुष वर्ग में जितेंद्र सिंह (बुहाना) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं अमित (खेतड़ी) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। शतरंज महिला वर्ग में सविता पूनिया (चिड़ावा) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं मंजू (नवलगढ़) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

एथलेटिक्स पुरुष वर्ग
100 मीटर दौड़ में मोहम्मद इमरान (मंडावा) प्रथम स्थान पर रहे, वहीं दिनेश (खेतड़ी) द्वितीय स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ में नरेश (कलेक्ट्रेट) प्रथम स्थान पर दिनेश (खेतड़ी) द्वितीय स्थान पर रहे। रिले रेस में दिनेश मीणा, विक्रम, रमेश व विजेंद्र भूषण (खेतड़ी) प्रथम स्थान पर रहे वहीं इमरान, चेतन, सुभाष चंद्र, रविंद्र (मंडावा) द्वितीय स्थान पर रहे। गोला फेंक में नरेश (मंडावा) प्रथम स्थान पर वहीं सचिन (कलेक्ट्रेट) द्वितीय स्थान पर रहे। भाला फ्रैंक मे मनोज भांबू (चिड़ावा) प्रथम स्थान पर वही राजेश शर्मा (सूरजगढ़) द्वितीय स्थान पर रहे। ऊंची कूद में पंकज ऎचरा (नवलगढ़) प्रथम स्थान एवं रामअवतार मीणा (कलेक्ट्रेट) द्वितीय स्थान पर रहे । वही लंबी कूद में नरेश (कलेक्ट्रेट) प्रथम स्थान एवं सुनील (नवलगढ़) द्वितीय स्थान पर रहे।

एथलेटिक्स महिला वर्ग
100 मीटर दौड़ में रेणु मीणा (खेतड़ी) प्रथम स्थान पर वही बसंती बेनीवाल (नवलगढ़) द्वितीय स्थान पर रही। 200 मीटर दौड़ में नीरज भालोठिया (मलसीसर) प्रथम स्थान वही रेणु मीणा (खेतड़ी) दूसरे स्थान प्राप्त किया। रिले रेस में मंजू गिल, अनीता खेदड़, बसंती बेनीवाल, आशा मीणा (नवलगढ़) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं रिंकू सैनी, रेणु मीणा, रिचा, सुमन (खेतड़ी) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक में रेणु मीणा (खेतड़ी) प्रथम स्थान पर रही वहीं प्रियंका (मलसीसर) द्वितीय स्थान पर रही। भाला फेंक में नीरज भालोठिया (मलसीसर) ने प्रथम स्थान तथा रेणु मीणा (खेतड़ी) द्वितीय स्थान पर रही। ऊंची कूद में नीरज भालोठिया (मलसीसर) प्रथम स्थान पर रही तथा आशा मीणा (नवलगढ़) द्वितीय स्थान पर रही। लंबी कूद में नीरज भालोठिया प्रथम स्थान पर, वहीं आशा मीणा (नवलगढ़) द्वितीय स्थान पर रही।

पैरा एथलेटिक्स में डिस्कस थ्रो में सुरेश कुमार (कलेक्ट्रेट) प्रथम स्थान पर रहे, वहीं महेश कुमार (बुहाना) द्वितीय स्थान पर रहे। गोला फेंक में महेश कुमार (बुहाना) प्रथम स्थान तथा सुरेश कुमार (कलेक्ट्रेट) द्वितीय स्थान पर रहे। भाला फेंक प्रतियोगिता में महेश कुमार (बुहाना) प्रथम स्थान पर रहे वहीं सुरेश कुमार (कलेक्ट्रेट) द्वितीय स्थान पर रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin