घर से सगी दो बहनें लापता:3 दिन बाद भी नहीं लौटी,22 साल की लड़की घर से जेवरात- नगदी लेकर गई
घर से सगी दो बहनें लापता:3 दिन बाद भी नहीं लौटी,22 साल की लड़की घर से जेवरात- नगदी लेकर गई
सीकर : सीकर जिले में दो सगी बहनों के लापता होने का मामला सामने आया है। दोनों बहन रात के समय घर से बिना बताए कहीं पर चली गई। दोनों का अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है। भाई ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज करवाई है। दोनों युवतियों के भाई ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि वह सीकर के ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं। जहां से 31 मार्च की रात उसकी दो बहनें घर से बिना बताए कहीं पर चली गई। इनमें एक की उम्र 20 साल और दूसरी की 18 साल है। परिवार ने अपने स्तर पर दोनों को ढूंढने की काफी तलाश की लेकिन दोनों का कुछ भी पता नहीं चल पाया। वहीं सीकर शहर में एक 22 साल की लड़की की गुमशुदगी का भी मामला सामने आया है। इस संबंध में लड़की की मां ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि 1 अप्रैल की रात उनकी बेटी घर से जेवरात और नगदी लेकर किसी युवक के साथ चली गई। जिसका अभी तक कुछ भी पता नहीं चल पाया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2035207


