[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मलेरिया क्रैश कार्यक्रम शुरू:सीएमएचओ डॉ. गुर्जर ने जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मलेरिया क्रैश कार्यक्रम शुरू:सीएमएचओ डॉ. गुर्जर ने जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

मलेरिया क्रैश कार्यक्रम शुरू:सीएमएचओ डॉ. गुर्जर ने जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

झुंझुनूं : जिले में डेंगू, मलेरिया और अन्य मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने मलेरिया क्रैश कार्यक्रम शुरू किया। अभियान के तहत मच्छरों की उत्पत्ति रोकने और जनजागरूकता बढ़ाने के लिए एंटी लार्वा गतिविधियां संचालित की जाएंगी।

मंगलवार को इस अभियान की औपचारिक शुरुआत जिला स्वास्थ्य भवन से की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. छोटेलाल गुर्जर ने जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर डिप्टी सीएमएचओ डॉ. भंवरलाल सर्वा ने बताया- अभियान का मुख्य उद्देश्य आमजन को मलेरिया और डेंगू की रोकथाम के प्रति जागरूक करना है।

अभियान के तहत लोगों को यह जानकारी दी जाएगी कि मच्छरों को पनपने से कैसे रोकें? लार्वा नष्ट करने के लिए कौन-कौन से उपाय करें?

सामुदायिक भागीदारी पर जोर

स्वास्थ्य विभाग ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए स्थानीय निकायों, सामाजिक संगठनों और आमजन से सहयोग की अपील की है। सीएमएचओ डॉ. गुर्जर ने कहा कि यह सिर्फ सरकार या स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि हर नागरिक को अपनी भूमिका निभानी होगी।

सभी लोग अपने घरों और आसपास सफाई का ध्यान रखें और पानी ठहरने न दें तो मच्छरजनित बीमारियों पर काफी हद तक नियंत्रण पाया जा सकता है। इस अभियान को पूरे जिले में प्रभावी रूप से लागू करने के लिए विशेष स्वास्थ्य दलों का गठन किया गया है, जो शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित निरीक्षण करेंगे और आवश्यकतानुसार कीटनाशक दवाओं का छिड़काव करेंगे।

यह अभियान अगले कुछ दिनों तक जिलेभर में चलाया जाएगा और इसमें स्वास्थ्यकर्मी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी और स्थानीय प्रशासन की टीम सक्रिय रूप से भाग लेगी। जागरूकता वाहन विभिन्न इलाकों में घूमकर लोगों को मलेरिया और डेंगू से बचाव के उपाय बताएगा और जागरूकता बढ़ाएगा।

अभियान के अंतर्गत प्रमुख गतिविधियां:

  • लार्वा नष्ट करना – जहां भी मच्छर पनपने के स्रोत मिलेंगे, उन्हें नष्ट किया जाएगा।
  • रासायनिक उपाय – ठहरे हुए पानी में एमएलओ (मलेरिया लार्वीसाइड ऑयल) डाला जाएगा ताकि मच्छरों के लार्वा को नष्ट किया जा सके।
  • जागरूकता अभियान – लोगों को घर-घर जाकर समझाया जाएगा कि वे कूलर, गमले, टायर, गड्ढों में भरे पानी को नियमित रूप से साफ करें और किसी भी प्रकार के ठहरे पानी को जमा न होने दें।
  • पोस्टर व पैंफ्रलेट वितरण – विभिन्न इलाकों में मलेरिया और डेंगू से बचाव के लिए प्रचार सामग्री का वितरण किया जाएगा।
  • स्कूलों और पंचायत स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम – बच्चों और ग्रामीणों को डेंगू-मलेरिया से बचाव के बारे में विस्तार से बताया जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin