[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्रीमाधोपुर में ईद-उल-फितर मनाया:ईदगाह में हजारों लोगों ने अदा की नमाज, एक-दूसरे को दी मुबारकबाद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

श्रीमाधोपुर में ईद-उल-फितर मनाया:ईदगाह में हजारों लोगों ने अदा की नमाज, एक-दूसरे को दी मुबारकबाद

श्रीमाधोपुर में ईद-उल-फितर मनाया:ईदगाह में हजारों लोगों ने अदा की नमाज, एक-दूसरे को दी मुबारकबाद

श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर में सोमवार को ईद-उल-फितर मनाया गया। ईदगाह में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एकजुट होकर नमाज अदा की। हाफिज मोहम्मद साबिर आलम ने नमाज की इमामत की। नमाज के दौरान समुदाय ने देश में शांति और समृद्धि की दुआ मांगी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। सामुदायिक सौहार्द की मिसाल पेश करते हुए भाजपा नेता श्याम चौधरी और पार्षद उमेश चूलेट ने भी मुस्लिम भाइयों से मुलाकात कर त्योहार की बधाई दी।

नवीन हुसैन, गुलफाम हुसैन और शब्बीर लुहार ने बताया कि ईदगाह से लौटने के बाद घरों में मेहमानों का स्वागत किया गया। मीठी सेवईयां और विशेष व्यंजनों का लुत्फ उठाया गया। कार्यक्रम के दौरान सब इंस्पेक्टर दीप्ति रानी के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा और सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin