[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रायपुर पाटन में हवाई फायरिंग से हड़कंप:सब्जी की दुकान पर घटना, ग्रामीणों ने एक आरोपी को पकड़ा; दो फरार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

रायपुर पाटन में हवाई फायरिंग से हड़कंप:सब्जी की दुकान पर घटना, ग्रामीणों ने एक आरोपी को पकड़ा; दो फरार

रायपुर पाटन में हवाई फायरिंग से हड़कंप:सब्जी की दुकान पर घटना, ग्रामीणों ने एक आरोपी को पकड़ा; दो फरार

पाटन : पाटन क्षेत्र के रायपुर गांव में शनिवार देर रात एक बार फिर फायरिंग की घटना सामने आई है। रात करीब 10 बजे तीन बदमाशों ने सब्जी की दुकान पर हवाई फायरिंग कर दी। घटना में शामिल तीनों बदमाशों की पहचान डीपी गुर्जर (लादी का बास), सुल्तान गुर्जर (नानकवास) और यादराम गुर्जर (हमीरपुर) के रूप में हुई है। आरोपी पहले दुकान पर कोल्ड ड्रिंक पीने के बहाने बैठे थे। जब दुकानदार और ग्रामीणों ने देर रात तक बैठने का कारण पूछा, तो उनसे झगड़ा करने लगे।

इसके बाद बदमाशों ने देसी कट्टे से हवाई फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। डीपी गुर्जर और सुल्तान गुर्जर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले, जबकि यादराम गुर्जर को ग्रामीणों ने पकड़ लिया।

थानाधिकारी विक्रम सिंह के अनुसार, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पकड़े गए आरोपी को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन में भर्ती कराया गया है। फरार हुए दोनों आरोपियों की तलाश के लिए क्षेत्र में नाकाबंदी की गई है। पुलिस ने जल्द ही उनकी गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet