जुमातुल विदा की नमाज में उमड़े हजारों नमाजी:एक किमी लंबी लाइनें लगी, काली पट्टी बांध वक्फ संशोधन बिल का विरोध भी जताया
जुमातुल विदा की नमाज में उमड़े हजारों नमाजी:एक किमी लंबी लाइनें लगी, काली पट्टी बांध वक्फ संशोधन बिल का विरोध भी जताया
टोंक : टोंक जिले में शुक्रवार को जमातुल विदा की नमाज अदा की गई। हजारों लोगों ने एक साथ अमन चैन की दुआ मांगी। नमाजियों ने हाथ पर काली पट्टी बांधकर वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। वहीं जिले भर में शांतिपूर्ण तरीके से नमाज अदा की गई।

मौलवी सईद ने सभी का शुक्रिया अदा किया तथा एकता और भाईचारे के साथ त्योहार मनाए जाने पर जोर दिया। मौलवी ने देश में अमन-चैन की दुआ मांगी। कचहरी दरवाजे से सुभाष बाजार तक करीब एक किमी तक नमाजियों की लंबी-लंबी कतारें नजर आई। उधर, शाही जामा मस्जिद अमीरगंज के आसपास भी हजारों नमाजियों ने नमाज अदा की। काफिला जामा मस्जिद में मौलवी सईद ने शाही जामा मस्जिद अमीरगंज में इस्लाहुद्दीन खिजर ने नमाज अदा कराई। इस दौरान आम लोगों, वाहन चालकों ने भी अच्छा सहयोग किया। नमाजियों को बीच बाजार में देखकर लोग, वाहन चालक अन्य रास्तों से अपने-अपने गंतव्य स्थानों पर गए।

नमाज के बाद बढ़ी खरीदारी
जिला मुख्यालय के अलावा जिलेभर की जामा मस्जिदों में भी जमातुल विदा की नमाज अदा की गई। नमाज के बाद ईद की खरीदारी बढ़ गई। लोग फलों से लेकर कपड़ों आदि की खरीदारी करते दिखाई दिए। जिले भर में शुक्रवार के दिन सामूहिक रोजा इफ्तार कार्यक्रम भी कई आयोजित किए गए। ईद को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि 30 मार्च को चांद दिखाई दिया तो 31 मार्च को ईद मनाई जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 1973781


