बिट्स पिलानी का टेक फेस्ट ‘अपोजी-25’ आज से शुरू:पूर्व चीफ जस्टिस रंजन गोगोई करेंगे उद्घाटन, राज्य अतिथि के रूप में होंगे शामिल
बिट्स पिलानी का टेक फेस्ट 'अपोजी-25' आज से शुरू:पूर्व चीफ जस्टिस रंजन गोगोई करेंगे उद्घाटन, राज्य अतिथि के रूप में होंगे शामिल
पिलानी : बिट्स पिलानी के प्रतिष्ठित तकनीकी महोत्सव अपोजी का 43वां संस्करण आज से शुरू हो रहा है। चार दिवसीय इस टेक फेस्ट का उद्घाटन पूर्व चीफ जस्टिस रंजन गोगोई करेंगे। राज्य सरकार ने जस्टिस गोगोई और उनकी पत्नी को राज्य अतिथि का दर्जा दिया है। उनके स्वागत और सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। एसडीएम चिड़ावा नरेश सोनी को लाइजनिंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को प्रोटोकॉल और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं। बिट्स-पिलानी प्रबंधन भी कार्यक्रम की तैयारियों में जुटा है। उद्घाटन समारोह के बाद पूर्व चीफ जस्टिस शाम को बिट्स कैंपस का भ्रमण भी करेंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2046708


