महिला वकील ब्लैकमेलिंग के आरोप में गिरफ्तार:साथी वकील को हनीट्रैप में फंसाया, 60 हजार रुपए लेते रंगे हाथों पकड़ा
महिला वकील ब्लैकमेलिंग के आरोप में गिरफ्तार:साथी वकील को हनीट्रैप में फंसाया, 60 हजार रुपए लेते रंगे हाथों पकड़ा
रतनगढ़ : चूरू जिले की रतनगढ़ में एक महिला वकील को ब्लैकमेलिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। महिला वकील ज्योति अपने एक साथी वकील को रेप केस में फंसाने की धमकी देकर पिछले पांच साल से ब्लैकमेल कर रही थी। पीड़ित वकील की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला वकील को रतनगढ़ के गढ़ के सामने से 60 हजार रुपए लेते रंगे हाथों पकड़ा। थानाधिकारी दिलीप सिंह शेखावत के अनुसार पीड़ित वकील साल 2014 से ज्योति के मुकदमों की पैरवी कर रहा था।
इस दौरान दोनों के बीच संपर्क बढ़ा। ज्योति ने इसका फायदा उठाते हुए वकील से बच्चों के भरण-पोषण और पारिवारिक जरूरतों का हवाला देकर साढ़े पांच लाख रुपए वसूल लिए। पीड़ित वकील ने जब रुपए वापस मांगे, तो ज्योति ने उसे रेप केस में फंसाने की धमकी देना शुरू कर दिया।
वर्तमान में ज्योति ने वकील से नौ लाख तीन हजार रुपए की मांग की थी। पुलिस ने जाल बिछाकर बुधवार को कार्रवाई की। जब ज्योति ने वकील से रुपए मांगे, तो उसने कहा कि वह किश्तों में भुगतान करेगा। इसी क्रम में जब ज्योति 60 हजार रुपए ले रही थी, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2045718

