पार्षद का आरोप- पालिका प्रशासन कर रहा छवि खराब:नेम प्लेट गलत जगह लगाई, मोबाइल नंबर भी गलत लिखा; वार्डवासियों की समस्याएं नहीं सुन पा रहे
पार्षद का आरोप- पालिका प्रशासन कर रहा छवि खराब:नेम प्लेट गलत जगह लगाई, मोबाइल नंबर भी गलत लिखा; वार्डवासियों की समस्याएं नहीं सुन पा रहे
रींगस : रींगस नगर पालिका के वार्ड 12 से कांग्रेस पार्षद मुकेश कुमार कुमावत ने पालिका प्रशासन पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन जानबूझकर उनकी छवि खराब करने का प्रयास कर रहा है।
प्रशासन ने दो बार जानबूझकर गलती की-पार्षद
पार्षद कुमावत ने बुधवार को बताया कि पालिका प्रशासन ने पहले उनकी नेम प्लेट बाईपास मार्ग के मिल तिराहे पर लगा दी। यह स्थान उनके वार्ड से काफी दूर था। इस पर शिकायत की गई तो बोर्ड को हटाकर उनके घर के पास लगाया गया। लेकिन इस बार बोर्ड पर गलत मोबाइल नंबर अंकित कर दिया गया।
गलत नंबर की वजह से वार्डवासियों की कॉल दूसरे लोगों के पास जा रही हैं। इससे लोगों की समस्याएं नहीं सुनी जा पा रही हैं और वार्डवासी गुमराह हो रहे हैं। पार्षद का कहना है कि प्रशासन ने दो बार जानबूझकर गलती की है, जो एक जनप्रतिनिधि और वार्डवासियों के साथ अन्याय है।
मोबाइल नंबर में कोई गलती है तो सुधार दिया जाएगा-ईओ
इस मामले में नगर पालिका की अधिशाषी अधिकारी सरिता चौधरी का कहना है कि मिल तिराहे पर बोर्ड लगाया नहीं गया था, बल्कि वहां रखा गया था। अब नया बोर्ड पार्षद के घर के पास लगा दिया गया है। उन्होंने कहा कि मोबाइल नंबर में यदि कोई गलती है तो उसे सुधार दिया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2045692

