[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बिट्स पिलानी में राष्ट्रीय कार्यशाला का आगाज:तीन दिवसीय WAICES-2025 में शोध और तकनीकी शिक्षा पर मंथन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

बिट्स पिलानी में राष्ट्रीय कार्यशाला का आगाज:तीन दिवसीय WAICES-2025 में शोध और तकनीकी शिक्षा पर मंथन

बिट्स पिलानी में राष्ट्रीय कार्यशाला का आगाज:तीन दिवसीय WAICES-2025 में शोध और तकनीकी शिक्षा पर मंथन

पिलानी : बिट्स पिलानी के रसायन अभियांत्रिकी विभाग में छठी राष्ट्रीय कार्यशाला WAICES-2025 का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ सरस्वती वंदना और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस दौरान कार्यशाला के पोस्टर का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के वाइस चांसलर रामगोपाल राव और पिलानी परिसर के निदेशक सुधीरकुमार बराई मौजूद रहे। आईआईटी खड़गपुर से मुख्य अतिथि सुनंदो दासगुप्ता और आईआईटी दिल्ली से सम्मानित अतिथि राजेश खन्ना ने भी शिरकत की।

कार्यक्रम संयोजक जय पांडे ने कार्यशाला के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। निदेशक बराई ने अनुसंधानकर्ताओं के लिए इस कार्यशाला के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता वाले शोध प्रकाशन की दिशा में काम करने को प्रेरित किया।

डीन एडमिन एनवीएम राव ने कार्यशाला को ज्ञान और समाधान का मंच बताया। केमिकल इंजीनियरिंग विभाग की प्रमुख बनश्री रॉय ने विभाग की उपलब्धियों का जिक्र किया। उन्होंने कार्यशाला के औद्योगिक और सामाजिक-आर्थिक प्रभावों पर भी चर्चा की। मुख्य अतिथि दासगुप्ता ने अनुसंधान विधियों और विश्लेषणात्मक तरीकों पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को नित नए प्रयोग करने की सलाह दी। राजेश खन्ना ने शैक्षणिक जगत और उद्योग के बीच बेहतर तालमेल की आवश्यकता पर जोर दिया।

शोधार्थियों और आयोजन टीम की सराहना

कार्यशाला के संयोजक सोमक चटर्जी, सरबानी घोष, मोहित गर्ग और जय पांडे ने सभी अतिथियों, संकाय सदस्यों, आयोजन टीम और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।इस कार्यशाला में देशभर के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों से 50 से अधिक शोधार्थियों ने भाग लिया, जिन्होंने अपने अनुसंधान कार्यों और नवीनतम तकनीकों पर विचार-विमर्श किया। कार्यशाला का समापन सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरण और शोध चर्चाओं के साथ हुआ।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin