[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में उत्कृष्ट कार्यों के लिए झुंझुनूं को मिला राज्य स्तरीय सम्मान सीएमएचओ डॉ गुर्जर एवं आरसीएचओ डॉ दयानंद सिंह ने प्राप्त किया सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में उत्कृष्ट कार्यों के लिए झुंझुनूं को मिला राज्य स्तरीय सम्मान सीएमएचओ डॉ गुर्जर एवं आरसीएचओ डॉ दयानंद सिंह ने प्राप्त किया सम्मान

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में उत्कृष्ट कार्यों के लिए झुंझुनूं को मिला राज्य स्तरीय सम्मान सीएमएचओ डॉ गुर्जर एवं आरसीएचओ डॉ दयानंद सिंह ने प्राप्त किया सम्मान

झुंझुनूं : प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में जिले के स्वास्थ्य उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान के लिए मंगलवार को जयपुर में जिले को सम्मानित किया गया। मंगलवार सीएमएचओ डॉ छोटेलाल गुर्जर एवं नोडल अधिकारी एवं आरसीएचओ डॉ दयानंद सिंह ने जयपुर में आयोजित समारोह में निदेशक आरसीएच डॉ सुनीत सिंह राणावत से यह सम्मान प्राप्त किया। सीएमएचओ डॉ छोटेलाल गुर्जर ने बताया कि यह सम्मान जिला कलेक्टर श्री रामवतार मीणा के मार्गदर्शन में जिले के स्वास्थ्य विभाग की टीम को गत वर्ष से सर्वाधिक सत्र आयोजन के उपलक्ष में प्रदान किया गया है। उन्होंने बताया कि इस अभियान में हर माह की 9 18 और 27 तारीख को गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित मातृत्व की सेवाएं प्रदान करने निशुल्क जांच, परामर्श, उपचार, पोषण आदि की सेवाएं उपलब्ध कराने के मिला है। सीएमएचओ डॉ गुर्जर ने बताया कि जिले की पूरी टीम ने सराहनीय कार्य किया है जिसकी बदौलत जिला आज राज्य स्तर पर सम्मानित हुआ। उन्होंने अभियान से जुड़े सभी बीसीएमओ, सीएचसी पीएचसी प्रभारियों और उनकी पूरी टीम को बधाई दी। डॉ गुर्जर ने बताया कि हमें पूरी उम्मीद है कि आगे भी हमारी ओर बेहतर होगी और ज्यादा से ज्यादा गर्भवती महिलाओं को लाभ मिलेगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad