[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दुकान से घर लौट रहे सराफा व्यापारी से लूटा 6 तोला सोना और 400 ग्राम चांदी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

दुकान से घर लौट रहे सराफा व्यापारी से लूटा 6 तोला सोना और 400 ग्राम चांदी

खंडेला-कांवट मार्ग पर कैंपर सवार बदमाशों ने दिया लूट की वारदात को अंजाम

खंडेला : खंडेल-कांवट मार्ग पर बासडी के पास दुकान से बाइक पर घर आ रहे सराफा व्यापारी के साथ कैंपर सवार बदमाशों ने लाखों रुपयों के जेवरात लूट लिए।

जानकारी के अनुसार गुरारा निवासी ज्वेलर रामजीलाल सोनी की समर्थपुरा में ज्वेलर्स की दुकान है। सोमवार शाम को पीड़ित जब समर्थपुरा से अपने गांव लौट रहा था तो बासडी के पास पीछे से एक कैंपर में सवार बदमाशों ने अपनी कैंपर बाइक के आगे लगाकर रोक दी। गाड़ी से उतरकर बाइक सवार पीड़ित से उसका सोने-चांदी रखा बैग छीनने लगे।

पीड़ित ने बैग नहीं छोड़ा तो बदमाशों ने रॉड की उसके हाथों पर चोट मारी जिससे वह चोटिल हो गया और बैग उसके हाथों से छूट गया और बदमाश बैग लेकर कैंपर से कांवट की ओर भाग गए। पीड़ित सोनी ने बताया कि उसने समर्थपुरा में आयुष ज्वेलर्स के नाम से दुकान कर रखी है। सोमवार शाम को वह दुकान मंगल करके अपने घर आ रहा था तो बासडी के पास उसके पीछे से एक कैंपर गाड़ी आई और उसके आगे लगा दिया। गाड़ी में से चार-पांच बदमाश उतरकर आए और उसे सोने चांदी रखा बैग छीनने लगे उसने बैग नहीं छोड़ा तो बदमाशों में लोहे की रॉड से उसके हाथों पर चोट मारी उसने फिर भी बेग नहीं छोड़ा तो बदमाशो ने उसके पैरों पर रॉड की मारी जिससे वह गिर गया और उसकी बाइक भी गिर गई। इसके बाद बदमाश उससे बैग छीनकर वापस कांवट की तरफ भाग गए। पीड़ित ने बताया कि बैग में 6 तोला के सोने के जेवरात व 400 ग्राम चांदी थी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad