[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गाय बचाने के प्रयास में पलटी कार:मां-बेटी समेत 5 लोग घायल, डीबी अस्पताल में भर्ती; नाकरासर और रामदेवरा के बीच हुआ हादसा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गाय बचाने के प्रयास में पलटी कार:मां-बेटी समेत 5 लोग घायल, डीबी अस्पताल में भर्ती; नाकरासर और रामदेवरा के बीच हुआ हादसा

गाय बचाने के प्रयास में पलटी कार:मां-बेटी समेत 5 लोग घायल, डीबी अस्पताल में भर्ती; नाकरासर और रामदेवरा के बीच हुआ हादसा

चूरू : चूरू में सोमवार दोपहर एक सड़क हादसा हो गया। रतननगर थाना क्षेत्र में नाकरासर और रामदेवरा के बीच एक कार सड़क पर अचानक आई गाय को बचाने की कोशिश में पलट गई। हादसे में कार में सवार पांच लोग घायल हो गए। घायलों में 30 वर्षीय पूनम देवी, उनके दो बच्चे – 5 वर्षीय घनश्याम और 10 वर्षीय महिमा, 65 वर्षीय धनाराम और कार चालक 45 वर्षीय रामेश्वरलाल शामिल हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने सभी घायलों को तुरंत डीबी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। घायलों में पूनम और उनकी बेटी महिमा की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, धनाराम चूरू में आंखों का इलाज कराने आए थे। वापसी के दौरान जसरासर स्टैंड पर पूनम अपने बच्चों के साथ मिली, जो तारानगर से एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रही थीं। पूनम ने कार चालक रामेश्वरलाल से उन्हें नाकरासर छोड़ने का आग्रह किया। रास्ते में अचानक गाय आ जाने से कार पलट गई। हादसे की सूचना मिलते ही घायलों के परिजन अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल प्रशासन ने घटना की जानकारी पुलिस चौकी को भी दे दी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62