[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

एसएफआई ने शहीद दिवस:भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को किया याद, युवाओं से देशभक्ति की प्रेरणा लेने का किया आह्वान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

एसएफआई ने शहीद दिवस:भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को किया याद, युवाओं से देशभक्ति की प्रेरणा लेने का किया आह्वान

एसएफआई ने शहीद दिवस:भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को किया याद, युवाओं से देशभक्ति की प्रेरणा लेने का किया आह्वान

सिंघाना : सिंघाना के बड़ा मोहल्ला में रविवार को छात्र संगठन एसएफआई ने शहीद दिवस मनाया। कार्यकर्ताओं ने शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। युवाओं ने तीनों शहीदों के नाम पर जयकारे लगाए।

कार्यक्रम में तहसील अध्यक्ष जितेंद्र कुमावत ने भगत सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि भगत सिंह ने कॉलेज की पढ़ाई के दौरान ही क्रांति का बीड़ा उठाया। वे न सिर्फ राजनीतिक स्वतंत्रता चाहते थे, बल्कि सामाजिक और आर्थिक आजादी के लिए भी लड़े। भगत सिंह ने जेल में रहते हुए भी किताब लिखकर देश को प्रेरणा दी। मात्र 23 वर्ष की आयु में उन्हें उनके साथी सुखदेव और राजगुरु के साथ फांसी दे दी गई। इन क्रांतिकारियों का एकमात्र लक्ष्य भारत को अंग्रेजी शासन से मुक्त कराना था। कार्यक्रम में युवाओं से शहीदों के विचारों को अपनाने का आग्रह किया गया। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर महासचिव उमेश नायक, पार्षद हेमन्त शर्मा, ईशिका कुमावत, दिव्या कुमावत, खुशबू शर्मा, रोहित सैन, पीयूष कुमावत, जतिन कुमावत, नितिन नायक, समीर सैन, विकाश कुमार, संदीप नायक, सुमित सैनी, जय रोहिल्ला, अनीश रोहिल्ला, नरेश कुमार चनेजा, पूर्व तहसील उपाध्यक्ष सुनिल मरोड़िया समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet