[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

उदयपुरवाटी में बेसहारा सांड लोगों पर कर रहा हमला:12 लोग घायल, महिला की हालत गंभीर; व्यापारी बोले- नगरपालिका के अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

उदयपुरवाटी में बेसहारा सांड लोगों पर कर रहा हमला:12 लोग घायल, महिला की हालत गंभीर; व्यापारी बोले- नगरपालिका के अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान

उदयपुरवाटी में बेसहारा सांड लोगों पर कर रहा हमला:12 लोग घायल, महिला की हालत गंभीर; व्यापारी बोले- नगरपालिका के अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान

उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी नगरपालिका क्षेत्र में आवारा गौवंश का आतंक बढ़ता जा रहा है। पिछले एक सप्ताह में सांड के हमलों में 12 से अधिक लोग घायल हो चुके हैं। इनमें से कई को गंभीर चोटों के कारण सीकर और जयपुर रेफर किया गया है। वार्ड 19 की रहने वाली भंवरी देवी कुमावत को सांड ने गंभीर रूप से घायल कर दिया। उन्हें जयपुर रेफर किया गया है। पंजाब नेशनल बैंक की गली में पंडित वासुदेव शर्मा पर हुए हमले में उनकी जॉइंट की हड्डी टूट गई। उन्हें सीकर रेफर किया गया।

एसबीआई के पास घड़ीसाज बनवारीलाल सोनी भी सांड के हमले का शिकार हुए। छापोली से आए दो ग्रामीणों में से एक को भी सीकर रेफर करना पड़ा। स्थानीय निवासियों ने बताया कि शहर की हर गली-मोहल्ले में आवारा पशु घूम रहे हैं। बाजार में राहगीरों पर अचानक हमला कर देते हैं। लोगों ने कई बार नगरपालिका में शिकायत की है। आवारा गौवंश के साथ-साथ बंदरों के आतंक की भी शिकायतें की गई हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

नगरपालिका के ईओ तौफिक अहमद फोन तक नहीं उठा रहे हैं। चेयरमैन रामनिवास सैनी ने कहा है कि एक बदमाश सांड की पहचान हो गई है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि एक-दो दिन में इसे पकड़ लिया जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet