[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ट्रक ने एंबुलेंस को मारी टक्कर, 2 की मौत:पति-पत्नी समेत 3 लोग घायल; मरीज को ले जा रहे थे बीकानेर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ट्रक ने एंबुलेंस को मारी टक्कर, 2 की मौत:पति-पत्नी समेत 3 लोग घायल; मरीज को ले जा रहे थे बीकानेर

ट्रक ने एंबुलेंस को मारी टक्कर, 2 की मौत:पति-पत्नी समेत 3 लोग घायल; मरीज को ले जा रहे थे बीकानेर

चूरू : चूरू में तेज रफ्तार ट्रक ने एंबुलेंस को टक्कर मार दी। हादसे में एंबुलेंस के ड्राइवर समेत 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि पति-पत्नी समेत 3 लोग घायल हो गए। दंपती को प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया गया है।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि एंबुलेंस के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसा तारानगर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-52 (जोधपुर-अंबाला हाईवे) पर राजू की ढाणी के पास रविवार को शाम करीब 5 बजे हुआ।

ट्रक से टक्कर के बाद कबाड़ में तब्दील हुई एंबुलेंस।
ट्रक से टक्कर के बाद कबाड़ में तब्दील हुई एंबुलेंस।

मरीज को लेकर जा रहे थे बीकानेर

हेड कॉन्स्टेबल सुभाष ने बताया- सीमा उर्फ बबली (30) पत्नी जगदीश कुमार निवासी राजगढ़ के पेट में गांठ फट गई थी। तबीयत बिगड़ने पर उसे राजगढ़ के झाझड़िया अस्पताल से बीकानेर रेफर किया गया था। परिजन उसे एंबुलेंस से बीकानेर लेकर जा रहे थे। रास्ते में राजू की ढाणी के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने एंबुलेंस को टक्कर मार दी।

हादसे में पति-पत्नी सहित 3 घायल

सुभाष ने बताया- हादसे में एंबुलेंस ड्राइवर राजेश गोदारा (40) निवासी खारिया गांव (राजगढ़) और शिव कुमार (45) निवासी वार्ड नंबर 5, राजगढ़ की मौत हो गई, जबकि मरीज सीमा उर्फ बबली, रतनलाल (32) और उसकी पत्नी सुमन (30) गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद लोगों ने घायलों को डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद रतनलाल और सुमन को जयपुर रेफर कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों को जिला अस्पताल की मॉर्चुरी में रखवाया है। सोमवार सुबह परिजनों के रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet