[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कांग्रेस की संगठन को सक्रिय व मजबूत करने की कवायद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

कांग्रेस की संगठन को सक्रिय व मजबूत करने की कवायद

कांग्रेस की संगठन को सक्रिय व मजबूत करने की कवायद

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविन्द्र पारी

नवलगढ़ : प्रदेश कांग्रेस कमेटी निर्देशानुसार कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रत्येक विधानसभावार पर्यवेक्षक लगाए गए है। जो हर ब्लॉक में जाकर पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं से मिलकर संगठन में बने निष्क्रिय पदाधिकारियों को सक्रिय करने अथवा पदमुक्त कर अन्य कार्यकर्ता को मौका देने की अभिशंषा करेंगे। यह जानकारी शुक्रवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश सुंडा ने दी। सुंडा शुक्रवार को मंडावा व अलसीसर ब्लॉक के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं की बैठक को विद्यार्थी भवन में संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त मंडावा विधानसभा क्षेत्र के पर्यवेक्षक एडवोकेट भरत यादव ने राष्ट्रीय नेतृत्व व प्रदेश नेतृत्व की बात व निर्देश कार्यकर्ताओं को बताए। बैठक में पर्यवेक्षक एडवोकेट भरत यादव, जिला कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश सुंडा, पूर्व जिलाध्यक्ष सज्जन मिश्रा, प्रदेश कांग्रेस सदस्य सलीम सीगड़ी, मंडावा पंचायत समिति प्रधान शारदा देवठिया, मंडावा नगर पालिका अध्यक्ष नरेश सोनी, बिसाऊ नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष मुश्ताक खान, मंडावा ब्लॉक अध्यक्ष किरोड़ीमल पायल, अलसीसर ब्लॉक अध्यक्ष यज्ञपाल सिंह, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राहुल जाखड़ आदि वक्ताओं ने विचार रखे। सभी कांग्रेस नेताओं ने बताया कि किस प्रकार हमारे विरोधियों ने जनता को गुमराह करते हुए झूठा व मनंगढत माहौल बनाकर किस प्रकार कांग्रेस पार्टी को बदनाम कर देश और प्रदेश की सत्ता छीनी और आज के वक्त में हकीकत में बीजेपी सरकार में महिलाओं पर अत्याचार, दलितों पर अत्याचार, युवाओं के साथ अन्याय, किसानों के साथ अन्याय, आम जनता पर महंगाई की मार सब चरम पर है। लेकिन ये मुद्दे साम्प्रदायिक मुद्दों से दबे हुए है। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं का दायित्व बनता है कि वो इन गंभीर मुद्दों को जनता के बीच लेकर जाए। हर स्तर पर विरोध जताए। ताकि बीजेपी सरकार की आंखे खुले व जनता को इनकी हकीकत पता चले। कार्यक्रम में आमीन कारी, अयूब खान, शमसाद खान, विकास आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles