[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कांग्रेस पार्टी के नव नियुक्त पर्यवेक्षक चौधरी का लाडनूं दौरा आज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नागौरराजस्थानराज्यलाडनूं

कांग्रेस पार्टी के नव नियुक्त पर्यवेक्षक चौधरी का लाडनूं दौरा आज

कांग्रेस पार्टी के नव नियुक्त पर्यवेक्षक चौधरी का लाडनूं दौरा आज

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

लाडनूं : ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष जयराम बुरड़क ने बताया की ब्लाक कांग्रेस कमेटी व ग्रामीण कांग्रेस पार्टी के सभी पदाधिकारीगण, विशेष आमंत्रित सदस्यगण, कार्यकर्तागण, जिला कांग्रेस कमेटी केपदाधिकारीगण, पीपीसी सदस्यगण, जिला परिषद एवं पंचायत समिति व नगर पालिका मंडल के कांग्रेस से निर्वाचित सभी सदस्यगण, विधायक, प्रधान, चैयरमेन, ब्लाक व ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष आदी की एक विशेष बैठक का आयोजन 21 मार्च 2025 को समय दोपहर 2:30 बजे पर निम्बी बाईपास रोड़ स्थित विधायक निवास पर रखा गया है।‌कांग्रेस पार्टी के युवा नेता मो० मुश्ताक खान कायमखानी ने बताया की राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने हाल ही में राजस्थान की प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पर्यवेक्षक मनोनीत किए हैं। इसी के फलस्वरूप विधानसभा क्षेत्र लाडनूं के लिए कांग्रेस पार्टी की और से नव मनोनीत कांग्रेस पर्यवेक्षक कमल चौधरी दुदु जिला जयपुर का दौरा आयोजित है।

चौधरी कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकताओं से रूबरू होकर क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी की स्थिति एंव मजबूती तथा कांग्रेस पार्टी से नाराज चल रहे कार्यकर्ताओं से संबंधित फिडबेग लेकर पार्टी हाईकमान को अवगत करायेंगे तथा इसी दौरान ब्लाक कांग्रेस एवं ग्रामीण कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की और से कांग्रेस पर्यवेक्षक कमल चौधरी का स्वागत एवं सम्मान करके हौसला अफजाई की जाएगी।

इसलिए कांग्रेस पार्टी से जुड़े तमाम कार्यकर्ताओ को सुचित किया जाता है की इस अति आवश्यक बैठक में अधिक से अधिक संख्या में हिस्सा लेकर कांग्रेस पर्यवेक्षक चौधरी का मान सम्मान बढ़ाएं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin