[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

उदयपुर में घड़ी के शोरूम में लगी आग:तीसरी मंजिल पर फंसे थे दुकानदार, उनकी पत्नी और दोनों बच्चे, 2 घंटे से लग रही आग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

उदयपुर में घड़ी के शोरूम में लगी आग:तीसरी मंजिल पर फंसे थे दुकानदार, उनकी पत्नी और दोनों बच्चे, 2 घंटे से लग रही आग

उदयपुर में घड़ी के शोरूम में लगी आग:तीसरी मंजिल पर फंसे थे दुकानदार, उनकी पत्नी और दोनों बच्चे, 2 घंटे से लग रही आग

उदयपुर : उदयपुर में आज सुबह करीब 10 बजे घड़ी के शोरूम में आग लग गई। तीन मंजिला बिल्डिंग से आग की लपटें और धमाके की आवाज से भीड़ लग गई। तीसरी मंजिल पर दुकानदार और उनका परिवार फंस गया। मामले की जानकारी पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और पुलिस मौके पर पहुंची। आग को बुझाने की कोशिश की जा रही है।

आगजनी की घटना बापू बाजार स्थित नटराज गली में टाइमेक्स शोरूम की है। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने शोरूम के मेन गेट को तोड़ा है ताकि आग को बुझाया जा सकें। शोरूम में कीमती कई तरह की घड़ियां थी, जो जलकर राख हो गईं।

फायर बिग्रेड के कर्मचारी आग बुझाने की कोशिश में लगे हुए है।
फायर बिग्रेड के कर्मचारी आग बुझाने की कोशिश में लगे हुए है।

तीसरी मंजिल पर परिवार फंसा

तीन मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर घड़ी की दुकान है। तीसरी मंजिल पर दुकानदार निकेश वलवानी का परिवार रहता है। आग लगने के दौरान दुकानदार का परिवार घर में था। सूरजपोल थाना के आसूचना अधिकारी भावेश गुर्जर और SI वीरम सिंह ने सीढ़ी लगाकर दुकानदार, उनकी पत्नी और दोनों बच्चों को बगल वाली बिल्डिंग से सुरक्षित बाहर निकाला।

पुलिसकर्मी सीढ़ी लगाकर बिल्डिंग में जाते हुए। परिवार को बाहर सुरक्षित निकाला गया।
पुलिसकर्मी सीढ़ी लगाकर बिल्डिंग में जाते हुए। परिवार को बाहर सुरक्षित निकाला गया।

बाजार से भीड़ को किया दूर

आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। भीड़ को शोरूम से दूर किया गया है। आस-पास के दुकानदारों को भी दुकान बंद रखने के लिए कहा गया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet