[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पत्रकारों के लिए जल्द होगा भूमि आवंटन – नगरीय विकास एवं स्वायत शासन राज्य मंत्री खर्रा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

पत्रकारों के लिए जल्द होगा भूमि आवंटन – नगरीय विकास एवं स्वायत शासन राज्य मंत्री खर्रा

पत्रकारों के लिए जल्द होगा भूमि आवंटन – नगरीय विकास एवं स्वायत शासन राज्य मंत्री खर्रा

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : श्रवण कुमार फगेड़िया

सीकर : नगरीय विकास एवं स्वायत शासन राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि प्रदेश में शीघ्र ही पत्रकारों के लिए भूमि आवंटन का कार्य होगा। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि पहले सम्भाग स्तर पर तथा इसके बाद जिला मुख्यालय पर पत्रकारों के लिए पत्रकार आवासीय कालोनी बनाई जायेगी, जिसके लिए राज्य सरकार प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही इस पर कार्य योजना बनाकर काम शुरू किया जायेगा।

नगरीय विकास एवं स्वायत शासन राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा शनिवार को सीकर में प्रेस क्लब में आयोजित होली मिलन समारोह में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने सकारात्मक पत्रकारिता पर जोर देते हुए कहा कि एक जमाना ऐसा था जब रेडियों और टीवी पर समाचार सुना करते थे, लेकिन आज सूचना और तकनीकी जमाने में परिवर्तन हो रहा हैं। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक मीडिया जहां अपना काम कर रहा है तो प्रिंट मीडिया का भी आज के युग में महत्व कम नहीं है।

उन्होंने कहा कि पत्रकारिता सकारात्मक रूप से की जाए तो उसके परिणाम भी सकारात्मक आते हैं। उन्होंने राज्य सरकार की ओर से नगरीय विकास एवं स्वायत शासन विभाग में क्रियान्वित किये जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। पत्रकारों से वार्ता करते हुए नगरीय विकास एवं स्वायत शासन राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि नवंबर तक राज्य में निकाय चुनाव करवाए जाएंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin