[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शिमला में धूम धाम से हुआ होलिका दहन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

शिमला में धूम धाम से हुआ होलिका दहन

शिमला में धूम धाम से हुआ होलिका दहन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : डॉ अनिल शर्मा

शिमला : ग्राम शिमला में होलीका पर्व 13 मार्च गुरुवार को रात्रि 11:31 बजे धूमधाम से मनाया गया। सरपंच रीना देवी ने बताया की इस अवसर पर ग्राम शिमला के समस्त लोगो ने उपस्थित होकर होली स्नेह मिलन कार्यक्रम में भाग लिया। तथा एक दूसरे के गले लगकर होली की मुबारकबाद दी। विद्वान पंडित दामोदर मिश्रा ने होली का पूजन विधि विधान से करवाया। स्थानीय कलाकारो ने ढफ के माध्यम से होली की धमाल प्रस्तुत की तथा नाच गाकर लोगों का मनोरंजन किया। ग्राम शिमला में एक ही होली ग्राम के मध्य स्थित चौक में मनाई जाती है। जो यह दिखाती है कि ग्राम शिमला एक है तथा होली पर्व पर शांति व्यवस्था ग्रामीण बनाए रखते हैं। होली पर्व पर घरों में मीठे पकवान बनाए जाते हैं होली के दूसरे रोज लोग एक दूसरे के घरों में जाते हैं तथा गुलाब से तिलक लगाकर सूखी होली खेलते हैं तथा पानी बचाने का संदेश देते हैं। शिमला सरपंच रीना देवी ने बताया कि हमने दैनिक भास्कर समाचार पत्र की प्रेरणा से ग्राम में सूखी होली खेलने की मुहिम चलाई है। ढ़फ प्रतियोगिता में राजकुमार यादव, बाबूलाल यादव, भोलाराम, विपिन, विक्रम, कृष्ण फौजी, शीशराम निनानिया, पूर्व सरपंच धर्मेंद्र यादव, शीशराम पच, भामाशाह धर्मपाल यादव, अभिमन्यु कौशिक, बनवारी लाल पंच आदि ने सुंदर ढफ प्रतियोगिता प्रस्तुत की। होली कार्यक्रम में गांव कि सैकड़ों महिला पुरुषों ने भाग लिया ग्राम शिमला में परंपरा है कि हर घर से एक सदस्य होली कार्यक्रम में अवश्य ही भाग लेता है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22