होली का पर्व जहां खुशी और उल्लास के साथ मनाया गया वही माहे रमजान में दूसरे जुम्मे की नमाज शांति और सद्भाव के साथ अदा की गई
होली का पर्व जहां खुशी और उल्लास के साथ मनाया गया वही माहे रमजान में दूसरे जुम्मे की नमाज शांति और सद्भाव के साथ अदा की गई

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर प्रशासन की मुस्तेदी में रंगों का त्यौहार होली पर्व उत्साह के साथ मनाया गया वही माहे रमजान के दूसरे जुम्मे की नमाज शांति और भाई चारे के सद्भाव के बीच अदा की गई। दोनों ही समुदाय ने एक दूसरे को इंसानियत का पैगाम देते हुए। गंगा जमुनी तहजीब को अदा किया। होलिका पर्व जहां ढप, चंग, धमाल, और रंग बिरंगे रंगों के साथ मनाया। सुबह से ही दोपहर तक शहर के विभिन्न चौक- चौराहों पर रंग गुलालों के साथ युवा मस्ती करते हुए नाचते-गाते एक दूसरे के गुलाल लगाते हुए नजर आए। गढ़ चौराहा, सफेद घंटाघर, सुभाष चौक, भाई जी चौक, चांदनी चौक, मोजासीया चौक, लाल घंटाघर , नई सड़क, पंखा सर्किल, इत्यादि स्थानों पर होली खेलकर व एक दूसरे पर गुलाल लगाकर उल्लास के साथ मनाई गई। वहीं पर महिलाओं ने भी शेखावत कॉलोनी, अग्रसेन नगर, नयाबास, वन विहार कॉलोनी, सैनिक बस्ती ,आदि में होली खेली और रंगारंग कार्यक्रम कीये। और एक दूसरे को होली पर्व पर शुभकामनाएं दीं।
माहे रमजान के दूसरे जुम्मे की नमाज शहर की सभी मस्जिदों में मुस्लिम समुदाय ने रोजे रख कर अल्लाह की इबादत कर नमाज अदा की गई। मस्जिदों में दोपहर बाद काफी रौनक दिखाई दी। माहे रमजान में जुम्मे का दिन काफी महत्वपूर्ण होता है इस दिन सभी मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा रखते हैं और अल्लाह की इबादत करते हैं। शाम को कई जगहों पर रोजा इफ्तारी का आयोजन हुआ जहां पर सर्व समाज ने एक दूसरे को होली और जुम्मा एक साथ होने पर एक दूसरे को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।