सुजानगढ़ में विधायक ने दी होली की शुभकामनाएं:बोले-छापर रोड आरओबी और बायपास का काम जल्द शुरू होगा, क्षेत्र के विकास का दिया भरोसा
सुजानगढ़ में विधायक ने दी होली की शुभकामनाएं:बोले-छापर रोड आरओबी और बायपास का काम जल्द शुरू होगा, क्षेत्र के विकास का दिया भरोसा
सुजानगढ़ : सुजानगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक मनोज मेघवाल के आवास ‘जय निवास’ पर शनिवार को होली की रामा श्यामा करने लोगों की भीड़ उमड़ी। सुबह से ही तहसील भर से लोग विधायक से मिलने पहुंचे। विधायक मेघवाल ने सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों से उनके इलाके की स्थिति की जानकारी ली। मेघवाल ने क्षेत्र के विकास का भरोसा दिलाया।
विधायक ने कहा कि शहर में दो महत्वपूर्ण विकास कार्य जल्दी शुरू हो रहे हैं। छापर रोड पर आरओबी का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। साथ ही बोबासर से छापर रोड तक बायपास के काम को भी तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि सुजानगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 1692993

