मीना समाज का बड़ा फैसला:मृत्यु भोज पर पूर्ण प्रतिबंध, पगड़ी रस्म में सिर्फ 100 रुपए का खर्च तय
मीना समाज का बड़ा फैसला:मृत्यु भोज पर पूर्ण प्रतिबंध, पगड़ी रस्म में सिर्फ 100 रुपए का खर्च तय
नीमकाथाना : गांवड़ी में मीना समाज की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज में प्रचलित कुरीतियों पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक का मुख्य एजेंडा मृत्यु भोज की प्रथा को समाप्त करना था। समाज के सभी गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में यह निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। ग्राम गांवड़ी के मीना समाज ने मृत्यु भोज पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का ऐतिहासिक फैसला किया। इसके अलावा पगड़ी रस्म के लिए अधिकतम 100 रुपए का प्रावधान रखा गया है। गंगा जी जाने वाले सदस्यों की संख्या पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया है। बैठक में समाज के कई प्रतिष्ठित सदस्य मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 1692994

