[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जयपुर में कचरे वाली गाड़ी में फेंका मानव भ्रूण:प्लास्टिक में बांधकर डाला, प्लांट में खाली करते वक्त पता चला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जयपुर में कचरे वाली गाड़ी में फेंका मानव भ्रूण:प्लास्टिक में बांधकर डाला, प्लांट में खाली करते वक्त पता चला

जयपुर में कचरे वाली गाड़ी में फेंका मानव भ्रूण:प्लास्टिक में बांधकर डाला, प्लांट में खाली करते वक्त पता चला

जयपुर : जयपुर के कचरा प्लांट में बुधवार शाम मानव भ्रूण मिलने से हड़कंप मच गया। प्लास्टिक में बांधकर भ्रूण को हूपर में फेंका गया था। जयसिंहपुरा खोर थाना पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भ्रूण को SMS हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है।

ASI रतन लाल ने बताया- जयसिंहपुरा खोर स्थित सीआरपीएफ लालवास में कचरा प्लांट है। बुधवार शाम एक हूपर में कचरा भरकर प्लांट पर लाया गया था। हूपर से लाए कचरे को प्लांट में खाली करते समय प्लास्टिक में कुछ बंधा हुआ मिला। प्लास्टिक खोलकर देखने पर उसमें मानव भ्रूण बंधा मिला। कचरा प्लांट में मानव भ्रूण मिलने का पता चलने पर हडकंप मच गया।

जयसिंहपुरा खोर थाना पुलिस भ्रूण मिलने की सूचना पर प्लांट पहुंची। पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए SMS हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी भिजवाया। पुलिस का कहना है कि भ्रूण करीब 6 महीने का है। ब्रह्मपुरी इलाके का कचरा लेकर आए हूपर में मानव भ्रूण को फेंका गया था। हेड कॉन्स्टेबल बाबूलाल की ओर से FIR दर्ज की गई है। पुलिस अज्ञात परिजनों की तलाश कर रही है।

Related Articles