[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गंदे पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने लगाया जाम:प्रशासन के खिलाफ जताया रोष, एक किलोमीटर तक लगा जाम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गंदे पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने लगाया जाम:प्रशासन के खिलाफ जताया रोष, एक किलोमीटर तक लगा जाम

गंदे पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने लगाया जाम:प्रशासन के खिलाफ जताया रोष, एक किलोमीटर तक लगा जाम

झुंझुनूं : सदर थाना क्षेत्र के सीतसर बस स्टैंड पर गंदे पानी की गंभीर समस्या को लेकर सोमवार को सैकड़ों ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर NH-11 पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले एक महीने से गंदे पानी की निकासी नहीं हो रही, जिससे बदबू और कीचड़ के कारण हालात बदतर हो चुके हैं।

यहां तक कि पानी अब गांव के अंदर तक पहुंच गया है, जिससे लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। बार-बार प्रशासन से शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, जिससे नाराज होकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया।

एक किलोमीटर तक लगा लंबा जाम।
एक किलोमीटर तक लगा लंबा जाम।

प्रदर्शन के दौरान सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने NH-11 पर जाम लगा दिया, जिससे करीब 1 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि जब तक गंदे पानी की निकासी का ठोस समाधान नहीं होगा, तब तक वे शांत नहीं बैठेंगे।

ग्रामीणों की मांग – जल्द निकासी हो गंदे पानी की

सीतसर बस स्टैंड पर इकट्ठा हुए ग्रामीणों ने नगर परिषद और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उनका कहना था कि झुंझुनूं शहर का गंदा पानी सितसर गांव में नहीं आना चाहिए और इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान होना चाहिए।

प्रशासन के खिलाफ जताया रोष, गंदे पानी की समस्या से है परेशान।
प्रशासन के खिलाफ जताया रोष, गंदे पानी की समस्या से है परेशान।

स्थानीय महिलाओं का कहना है कि पिछले एक महीने से पानी जमा हो रहा है। प्रशासन ने मेले के दौरान कुछ समय के लिए इस पानी को रोक दिया था, लेकिन मेला खत्म होते ही फिर से पानी का बहाव गांव की ओर शुरू हो गया। इस गंदे पानी के कारण गांव की गलियों और मुख्य सड़कों पर कीचड़ और बदबूदार माहौल बन गया है। ग्रामीणों ने बताया कि कीचड़ भरी सड़कों पर आए दिन हादसे हो रहे हैं, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

गांव में गंदा पानी बना समस्या।
गांव में गंदा पानी बना समस्या।

प्रशासन पर लगाया लापरवाही का आरोप

ग्रामीणों का कहना है कि वे इस समस्या को लेकर कई बार प्रशासन को अवगत करा चुके हैं, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। पार्षद प्रमोद कुमार ने बताया कि गंदे पानी की समस्या को लेकर प्रशासन को कई बार शिकायत की गई, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। अब प्रशासन “अमृत 2.0 सीवरेज योजना” के तहत गंदे पानी को बाहर निकालने की बात कर रहा है, लेकिन इसकी कार्यवाही कब होगी, इसका कोई निश्चित समय नहीं बताया गया है।

मौके पर पहुंची पुलिस, समझाइश की

घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना पुलिस का जाब्ता मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें समझाने की कोशिश की। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से जाम हटाने की अपील की और समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया।

प्रदर्शन में रोहतास, शीशराम, सुभाष, संदीप, मनोज, नवीन, सचिन, अनीश, अंकित सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों का कहना है कि अगर जल्द ही समाधान नहीं हुआ, तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे।

ग्रामीणों की मुख्य मांगें:

1. झुंझुनूं शहर का गंदा पानी सितसर गांव में नहीं आना चाहिए।

2. गंदे पानी की निकासी के लिए जल्द से जल्द ठोस समाधान निकाला जाए।

3. सीवरेज सिस्टम को सही किया जाए ताकि भविष्य में ऐसी समस्या न हो।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62