अटल जन सेवा शिविर सोमवार को
अटल जन सेवा शिविर सोमवार को
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशन में सोमवार, 17 मार्च को सवेरे 10 बजे से सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर अटल जन सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविरों के दौरान सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहकर आमजन के परिवाद सुनेंगे और मौके पर ही निस्तारण के प्रयास करेंगे। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने सभी संबंधित अधिकारियों को अटल जन सेवा शिविरों में उपस्थित रहने व आमजन के प्राप्त प्रकरणों के मौके पर ही निस्तारण के प्रयास करने हेतु समुचित निर्देश दिए हैं। एडीएम अर्पिता सोनी ने बताया कि जिला स्तरीय अधिकारियों को चक्रीय क्रम से ग्रुपवार ब्लॉक आवंटित कर शिविरों में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2034266


