[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लेकर SBI कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लेकर SBI कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन

केंद्र सरकार की श्रम विरोधी नीतियों के खिलाफ बैंक कार्मिकों ने जताया विरोध

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर आगामी 24 एवं 25 मार्च 2025 को होने वाली राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल को सफल बनाने के उद्देश्य से बैंक कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने मंगलवार को भारतीय स्टेट बैंक (SBI) क्षेत्रीय व्यावसायिक कार्यालय के सामने विशाल धरना प्रदर्शन किया।इस अवसर पर SBISA के क्षेत्रीय सचिव अजय शर्मा ने बताया कि बैंक कर्मचारियों एवं अधिकारियों की कई महत्वपूर्ण मांगें लंबे समय से लंबित हैं। उन्होंने बताया कि सभी बैंकों में अन्य सरकारी कार्यालयों की तरह ही पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू किये जाने को लेकर बैंककर्मी लम्बे समय से संघषरत हैं। साथ ही बैंकिग क्षेत्र में पर्याप्त भर्ती एवं अस्थाई कर्मचारियों के स्थायीकरण, DFS द्वारा जारी PLI एवं परफॉर्मेंस रिव्यू निर्देशों की वापसी, बैंक कर्मियों के कल्याणकारी लाभों पर टैक्स समाप्त किया जाने जैसी मांगों को लेकर आज हम यहां सांकेतिक प्रदर्शन कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि बैंक कर्मचारियों एवं अधिकारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर सरकार को विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने बताया कि इन मांगों को लेकर बडी संख्या में बैंक कर्मचारियों ने गत 3 मार्च को दिल्ली के जंतर मंतर पर भी प्रदर्शन किया था। हमारी मांगे नहीं मानी गई तो आगे भी संघर्ष के लिए नई रणनीति बनाई जाएगी। UFBU के क्षेत्रीय संयोजक जयंत परिहार ने बताया कि सरकारी हस्तक्षेप से सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (PSBs) का माइक्रोमैनेजमेंट, बैंकों में स्थायी नौकरियों की आउटसोर्सिंग, बैंकिंग उद्योग में लागू अनुचित श्रम नीतियों के लेकर बैंक कार्मिकों का कडा विरोध है जिसे सरकार को समझना चाहिए।

AIBOC के क्षेत्रीय संयोजक राजेश धूत ने कहा कि अगर बैंककार्मिकों की मांगे नहीं मानी गई तो राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन को तेज किया जाएगा।

इस अवसर पर स्टेट बैंक के राजकुमार इंदोरिया, पंकज वर्मा, बैंक ऑफ इंडिया एम्प्लॉइज के पंकज पूनिया, AIBEA के जिला महामंत्री पंकज भार्गव सहित नरपत सिंह राठौर, दीपेश पचाल, विक्रम मीणा, शकील खान, हेमंत चाहर, निरंजन सिंह, महेश राठौर, मुकेश शर्मा, अशोक कुमार भूपेश, कमलकांत राठौर, सुनील बुरडक, कमल सैनी, रविन्द्र कोकचा, देवेंद्र सिंह, पंकज वर्मा, सतवीर पुरोहित, अरशद खान, चान्दरतन, दयाल सिंह, सोनू प्रजापत एवं महेंद्र सहित अनेक बैंक कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित रहे

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22