[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ससुर को अगवा कर की मारपीट, सड़क किनारे फेंका:सामान लाने के बहाने से बुलाया, दहेज प्रताड़ना के विवाद में दामाद ने की वारदात


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ससुर को अगवा कर की मारपीट, सड़क किनारे फेंका:सामान लाने के बहाने से बुलाया, दहेज प्रताड़ना के विवाद में दामाद ने की वारदात

ससुर को अगवा कर की मारपीट, सड़क किनारे फेंका:सामान लाने के बहाने से बुलाया, दहेज प्रताड़ना के विवाद में दामाद ने की वारदात

चूरू : चूरू में दहेज प्रताड़ना के विवाद में सोमवार रात एक दामाद ने अपने साथियों के साथ मिलकर ससुर का अपहरण कर लिया। उसके साथ मारपीट की और लक्ष्मणगढ़ के पास सड़क किनारे फेंक दिया। पीड़ित दाउद अली (55) ने सदर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि रात करीब 9 बजे उन्हें फोन आया। कॉल करने वाले ने डीटीओ ऑफिस के पास जीओ मॉल में सामान डालने के लिए बुलाया। वे ऑटो लेकर पहुंचे तो वहां एक गाड़ी खड़ी थी।

दाउद अली के मुताबिक, वहां उनका दामाद समीर 4-5 लोगों के साथ मौजूद था। उन्होंने दाउद अली को जबरन गाड़ी में डाला और फतेहपुर की तरफ ले गए। रास्ते में उनके साथ मारपीट की और इसका वीडियो भी बनाया। बाद में उन्हें लक्ष्मणगढ़ के पास सड़क किनारे फेंक दिया।

घायल दाउद अली वहां से होटल कुलदीप पहुंचे। होटल मालिक ने उन्हें सदर थाना चूरू पहुंचाया। दाउद अली ने बताया कि उनकी बेटी की शादी समीर से हुई थी। समीर दहेज को लेकर उनकी बेटी के साथ मारपीट करता था। इसी वजह से उनकी बेटी पिछले तीन साल से मायके में रह रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin