महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:लीवर-किडनी की समस्या होने पर अस्पताल में कराया था भर्ती, मेडिकल बोर्ड से कराया पोस्टमॉर्टम
महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:लीवर-किडनी की समस्या होने पर अस्पताल में कराया था भर्ती, मेडिकल बोर्ड से कराया पोस्टमॉर्टम
चूरू : चूरू में एक महिला की डीबी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका की पहचान बजरांगसर गांव की रहने वाली सबीना के रूप में हुई है। पुलिस ने संदिग्ध परिस्थतियों में मौत मानते हुए मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम कराया है।
सबीना की शादी तीन साल पहले चूरू की शेखावत कॉलोनी में हुई थी। वह इस समय अपने पीहर में रह रही थी। लीवर और किडनी में समस्या होने के कारण उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे पहले सरदारशहर अस्पताल ले गए।
सरदारश्हर में हालत गंभीर होने पर उसे चूरू के डीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। भानीपुरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया।भानीपुरा के तहसीलदार अनिल कुमार के अनुसार मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2045727

