[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्रीमाधोपुर कृषि मंडी व्यापार संघ चुनाव:पवन चौधरी 38 वोटों से अध्यक्ष बने, प्रकाश जैन मंत्री और मुरारीलाल कोषाध्यक्ष


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

श्रीमाधोपुर कृषि मंडी व्यापार संघ चुनाव:पवन चौधरी 38 वोटों से अध्यक्ष बने, प्रकाश जैन मंत्री और मुरारीलाल कोषाध्यक्ष

श्रीमाधोपुर कृषि मंडी व्यापार संघ चुनाव:पवन चौधरी 38 वोटों से अध्यक्ष बने, प्रकाश जैन मंत्री और मुरारीलाल कोषाध्यक्ष

श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर की अ श्रेणी कृषि उपज मंडी में सोमवार को क वर्ग व्यापार संघ के अध्यक्ष पद का चुनाव संपन्न हुआ। मुख्य निर्वाचन अधिकारी निरंजन कयाल के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया।

कुल 94 व्यापारियों ने मतदान किया। मतगणना में पवन कुमार चौधरी को 66 वोट मिले। सुभाष चंद्र चौधरी को 28 वोट मिले। तीसरे उम्मीदवार विकास वधवा को कोई वोट नहीं मिला। पवन कुमार चौधरी 38 वोटों के अंतर से विजयी रहे। मंत्री पद पर प्रकाश चंद जैन और कोषाध्यक्ष पद पर मुरारीलाल न्यारिया निर्विरोध निर्वाचित हुए।

शाम साढ़े 4 बजे व्यापार संघ की बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। उपाध्यक्ष पद पर सुभाष चौधरी और सांवरमल बजाज को चुना गया। सह मंत्री पद पर महेश चौधरी नियुक्त हुए। कार्यकारिणी में 11 अन्य सदस्यों को भी शामिल किया गया। कार्यकारिणी का कार्यकाल 2 वर्ष का होगा।

व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा के लिए बुधवार को आमसभा का आयोजन किया जाएगा। शाम साढ़े 5 बजे सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। उल्लेखनीय है कि पवन कुमार चौधरी अध्यक्ष पद पर और प्रकाश चंद जैन मंत्री पद पर पिछले 14 वर्षों से कार्यरत हैं।

Related Articles