खेतड़ीनगर में फाग उत्सव:कलाकारों ने दी भारतीय संस्कृति की भव्य प्रस्तुतियां
खेतड़ीनगर में फाग उत्सव:कलाकारों ने दी भारतीय संस्कृति की भव्य प्रस्तुतियां

खेतड़ीनगर : केसीसी के थर्ड सेक्टर स्थित पिक्चर मैदान में रविवार देर रात्री को फागोत्सव समिति के सौजंय से चंग महोत्सव का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज सेवी देवाराम सैनी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में समाज सेवी हरिराम गुर्जर, बबलू अवाना, जुगल किशोर सैनी, रविन्द्र फौजी, गोकुल चंद सैनी, नौरंग लाल सैनी मौजूद थे। अतिथियों ने विधिवत रूप से चंग महोत्सव का शुभारंभ किया। अंतराट्रीय श्याम सैनी एंड पार्टी फतेहपुर के कलाकारों ने एक से बढ कर एक शानदार प्रस्तुतियां दी। कलाकारों ने रंगारंग ढप-चंग पर फाल्गुन व होली के गीत गाए।
देवाराम सैनी ने बताया कि फाल्गुन महोत्सव के माध्यम से राजस्थानी संभ्यता संस्कृति को जीवंत रखना ही मुख्य ध्येय है। चंग महोत्सव में बाल कलाकार रूपाराम का धमाल पर नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। कलाकारों द्वारा धमाल की प्रस्तुती पर दर्शक भी झुम उठे। समिति आयोजकों ने अतिथियों का माला पहना कर स्वागत किया। आयोजक राजकुमार टेलर ने आगंतुकों का आभार प्रकट किया। इस मौके पर अनूप सैनी, धुकलराम कुमावत, विमल शर्मा, नासीर हुसैन, जितेंद्र भारद्वाज, आलोक जेदिया, करण सिंह, गोविंद सिंह, रमेश कुमार, महेश सिंघानिया, महेंद्र धायल, राजकुमार राज, अनिल सैनी, दीपक मोदी, अभिषेक जांगिड़, राधेश्याम पारीक, पवन शर्मा आदि ने महोत्सव का आनंद उठाया।