महिला जागरूकता समारोह का आयोजन:कहा-बेटियों को बिना भेदभाव के बेटों के समान शिक्षा मिलनी चाहिए
महिला जागरूकता समारोह का आयोजन:कहा-बेटियों को बिना भेदभाव के बेटों के समान शिक्षा मिलनी चाहिए
खेतड़ी नगर : खेतड़ी के कॉपर क्लब में रविवार को महिला समाज की ओर से महिला जागरूकता समारोह का आयोजन किया गया। महिला समाज अध्यक्ष रीना गुप्ता ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। केसीसी कार्यपालक निदेशक जीडी गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
अध्यक्ष रीना गुप्ता ने कहा कि वर्तमान में महिलाएं सभी क्षेत्रों में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि स्त्री नई पीढ़ी को जन्म देती है। महिला के बिना सशक्त समाज की कल्पना नहीं की जा सकती। समाज निर्माण में पुरुषों और महिलाओं की भूमिका समान है।
उन्होंने जोर देकर कहा कि बेटियों को बिना भेदभाव के बेटों के समान शिक्षा मिलनी चाहिए। महिलाओं को अभी भी वह सम्मान नहीं मिल पाता, जिसकी वे हकदार हैं। समाज में महिलाओं के योगदान को उजागर करने और उन्हें अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए यह दिवस मनाया जाता है। कार्यक्रम में महिलाओं ने नृत्य नाटिका के माध्यम से महिलाओं की उपलब्धियां प्रस्तुत कीं। इसके साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गईं।
कार्यक्रम में डॉ. दीपिका खुराना, डॉ. राजबाला, वंदना गारेकर, ममता राजपूरोहित, मोनिका शेखावत समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 1971441


