[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्मशान में अंतिम-संस्कार करने गए लोगों पर मधुमक्खियों का हमला:25 लोग घायल, ग्रामीण ने 6 फीट दीवार फांदकर बचाई जान; हेलमेट पहनकर देनी पड़ी मुखाग्नि


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

श्मशान में अंतिम-संस्कार करने गए लोगों पर मधुमक्खियों का हमला:25 लोग घायल, ग्रामीण ने 6 फीट दीवार फांदकर बचाई जान; हेलमेट पहनकर देनी पड़ी मुखाग्नि

श्मशान में अंतिम-संस्कार करने गए लोगों पर मधुमक्खियों का हमला:25 लोग घायल, ग्रामीण ने 6 फीट दीवार फांदकर बचाई जान; हेलमेट पहनकर देनी पड़ी मुखाग्नि

श्रीमाधोपुर : क्षेत्र के ग्राम कंचनपुर में रविवार को अंतिम संस्कार करते समय मधुमक्खियों के हमले में करीब 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए। इनमें से 15 घायलों को निजी वाहनों से श्रीमाधोपुर के खंडेला रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर उनका उपचार किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार कंचनपुर में माधो सिंह शेखावत (80) का निधन हो गया था। रविवार सुबह करीब 11:30 बजे गांव के कल्ला जोहड़ के पास स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया जा रहा था। गांव के अमरचंद शर्मा ने बताया कि अंतिम संस्कार के लिए शव को चिता पर लेटाया गया और चिता के लिए श्मसान में मौजूद लकड़ी को कुछ लोग उठाने गए इसी दौरान श्मशान के गेट पर पीपल के पेड़ पर मौजूद मधुमक्खियां ने लोगों पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों के हमले से वहां भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए।

मधुमक्खियों के हमले में घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया।
मधुमक्खियों के हमले में घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया।

ग्रामीण श्याम सैन व महावीर सिंह ने बताया कि श्मशान के चारों ओर 6 फीट ऊंची चारदीवारी थी। मुख्य गेट के पास ही मधुमक्खियों ने हमला किया। ऐसे में युवा लोगो ने श्मशान की 6 फीट की दीवार को फांदकर अपनी जान बचाई। वही जो लोग दीवार नही फांद सके उनको मधुमक्खियों ने काट लिया। आसपास के ग्रामीणों की सूचना पर घायलों को श्रीमाधोपुर निजी हॉस्पिटल लाया गया।

मधुमक्खियों के हमले के बाद लोग शव को छोड़कर भाग गए। करीब डेढ़ घंटे बाद कुछ लोगों ने हेलमेट पहनकर और शरीर को कपड़ों से ढककर अंतिम संस्कार किया।

अस्पताल में भर्ती घायलों में अडाणी के बलबीर सिंह (42) और विजय सिंह (40), कंचनपुर के महेन्द्र मीणा (55) और विष्णु सिंह (19), परबतसर के नाहर सिंह (35) और गंगा सिंह (50), कंचनपुर के महावीर सिंह (50), डीडवाना के बोदू सिंह (60) और महेन्द्र सिंह (60) शामिल हैं।

Related Articles