[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बलौदा से बुहाना रोड़ 12 फुट की जगह अब 18 फुट बनेगी जिस के लिए 2 करोड़ 25 लाख रुपए स्वीकृत करवाए हैं: श्रवण कुमार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसूरजगढ़

बलौदा से बुहाना रोड़ 12 फुट की जगह अब 18 फुट बनेगी जिस के लिए 2 करोड़ 25 लाख रुपए स्वीकृत करवाए हैं: श्रवण कुमार

विधायक श्रवण कुमार ने कांग्रेस सरकार में सूरजगढ़ से बलौदा वाया कलवा से बुहाना तक सड़क के लिए 12 करोड रुपए स्वीकृत करवाए थे, सूरजगढ़ के लोकप्रिय विधायक क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास रत है

सूरजगढ़ : विधानसभा क्षेत्र के बलौदा से बुहाना के लिए बंद पड़ी सड़क पुनःशुरू करवाने के लिए 2 करोड़ 25 लाख रुपए राज्य सरकार से और स्वीकृत करवाएं हैं। कांग्रेस सरकार में सूरजगढ़ से बलौदा वाया कलवा होते हुए बुहाना तक रोड के लिए 12 करोड रुपए स्वीकृत करवाए थे। लोकप्रिय विधायक श्रवण कुमार ने बताया कई लोगों की मांग थी कि सड़क की चौड़ाई और बढ़ाई जाए। जिसकी वजह से सड़क का निर्माण कार्य रुका हुआ था। अब उसी ठेकेदार के माध्यम से बड़ौदा से बुहाना तक सड़क जल्दी बनकर तैयार हो जाएगी। सूरजगढ़ शहर कांग्रेस अध्यक्ष रामसिंह चेतीवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि सूरजगढ़ के लोकप्रिय विधायक श्रवण कुमार ने उप मुख्यमंत्री से मिलकर के बलौदा से बुहाना तक सड़क की चौड़ाई बढ़ाने के लिए 2 करोड़ 25 लख रुपए और स्वीकृत करवाएं हैं। 12 करोड रुपए कांग्रेस सरकार में स्वीकृत करवाए थे।

अब यह रोड 12 फुट की जगह 18 फुट चौड़ी हो जाएगी। सड़क का निर्माण जल्दी प्रारंभ हो होगा। बलौदा से बुहाना तक सड़क बनने से विधानसभा क्षेत्र वासियों का आवागमन सुलभ होगा। सूरजगढ़ के लोकप्रिय विधायक श्रवण कुमार सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विकास लिए निरंतर प्रयास के रहे हैं। लोकप्रिय विधायक श्रवण कुमार ने बताया कि सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं आने देंगे। उन्होंने बताया कि मेरी प्राथमिकता है कि सड़क,जल,शिक्षा और चिकित्सा विधानसभा क्षेत्र के वासियों को उपलब्ध हो सके इसके लिए प्रयासरत रहूंगा। विकास की प्रक्रिया को निरंतर जारी रखेंगे। इसके लिए मुझे क्षेत्रवासियों ने जो जनादेश दिया है उसकी ताकत के बल पर निरंतर विकास के लिए प्रयास करता रहूंगा। सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के वासियों ने सड़क की सौगात देने के लिए लोकप्रिय विधायक श्रवण कुमार का आभार प्रकट किया है।

Related Articles